Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 06:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » LIC की नई पॉलिसी जीवन अमर लॉन्च, रोज 22 रुपये खर्च कर ज्यादा मुनाफे के साथ मिलेंगे ये 4 फायदे
बिजनेस

LIC की नई पॉलिसी जीवन अमर लॉन्च, रोज 22 रुपये खर्च कर ज्यादा मुनाफे के साथ मिलेंगे ये 4 फायदे

August 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भारतीय बीमा निगम (LIC) ने एक सस्ता, ट्रेडिशनल और प्योर प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस प्लान ‘जीवन अमर’ लॉन्च कर दिया है. एलआईसी का जीवन अमर न केवल सस्ता है बल्कि इसमें कई और ऐसे फीचर्स हैं जो इस प्लान को शानदार बनाते हैं.

आम लोगों की अभी तक ये शिकायत रहती थी की LIC महंगे प्लान ऑफर करता है. इसी ट्रेंड को बदलने के लिए भारतीय बीमा निगम (LIC) ने एक सस्ता, ट्रेडिशनल और प्योर प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस प्लान ‘जीवन अमर’ लॉन्च कर दिया है. LIC की ओर से जारी बयान के अनुसार, जीवन अमर प्लान के तहत दो डेथ बेनिफिट्स ऑप्शंस, जैसे लेवल सम एश्योर्ड और इन्क्रीजिंग सम एश्योर्ड में से किसी एक सुविधा को भी आप चुन सकते हैं.

एलआईसी का यह प्लान पहले से उपलब्ध टर्म प्लान अमूल्य जीवन से सस्ता है. एलआईसी ने अमूल्य जीवन टर्म प्लान को वापस ले लिया है. एलआईसी का जीवन अमर न केवल सस्ता है बल्कि इसमें कई और ऐसे फीचर्स हैं जो इस प्लान को शानदार बनाते हैं.

(1) 10 साल से लेकर 40 साल तक का पॉलिसी टर्म

LIC का जीवन अमर प्लान 18-65 उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसके तहत मैक्सिम एज मैच्योरिटी 80 साल है. जीवन अमर के तहत पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 साल तक का रहेगा.

(2) प्रीमियम पे करने के लिए ये मिलेंगे ऑप्शन्स
एलआईसी के जीवन अमर प्लान में प्रीमियम भुगतान के तीन विकल्प मिलेंगे. सिंगल प्रीमियम, रेग्युलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम. लिमिटेड प्रीमियम के तहत दो विकल्प प्रीमियम पेइंग टर्म (PPT), पॉलिसी टर्म 5 साल से कम और दूसरा पॉलिसी टर्म 10 साल से कम है. हालांकि, प्रीमियम अदा करने की अधिकतम उम्र 70 साल ही होगी. रेग्युलर और लिमिटेड प्रीमियम विकल्प के तहत न्यूनतम प्रीमियम किस्त 3000 रुपये होगी. जबकि, सिंगल प्रीमियम विकल्प के तहत न्यूनतम प्रीमियम किस्त 30,000 रुपये रखी गई है.

(3) म​हिलाओं को करने होंगे कम पैसे खर्च
रेग्युलर प्रीमियम विकल्प के तहत कोई सरेंडर वैल्यू नहीं मिलेगी लेकिन यह सिंगल प्रीमियम में उपलब्ध होगा. वहीं, लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में कुछ नियम-शर्तें जुड़ी होंगी. पुरुष और म​हिला के लिए प्रीमियम की रकम अलग-अलग होगी.

(4) धूम्रपान नहीं करने वालों के लिए कम प्रीमियम
इसी तरह धूम्रपान करने वाले और धूम्रपान नहीं करने वालों के प्रीमियम में भी अंतर होगा. पुरुष का प्रीमियम महिला से अधिक होगा. इसी तरह धूम्रपान करने वाले को धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति से ज्यादा प्रीमियम अदा करना पड़ेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका ने लिया चीन के खिलाफ 29 साल में सबसे बड़ा फैसला, भारत पर होगा सीधा असर
Next Article आलिया भट्ट की वजह से तबाह हुआ उनकी बहन का करियर?

Related Posts

बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.