Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब इस सेक्टर में प्राइस वॉर शुरू कर सकती है जियो, अमेजॉन-गूगल को मिलेगी चुनौती
बिजनेस

अब इस सेक्टर में प्राइस वॉर शुरू कर सकती है जियो, अमेजॉन-गूगल को मिलेगी चुनौती

August 13, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रिलायंस जियो इंफोकॉम (Jio) ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ 10 साल का करार किया है. इससे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की लागत तो घटेगी, लेकिन यह अमेजॉन और गूगल जैसी अमेरिकी कंपनियों के कारोबार के लिए एक बड़ी चुनौती भी साबित हो सकती है.
मुकेश अंबानी ने किए कई ऐलान मुकेश अंबानी ने किए कई ऐलान

रिलायंस जियो इंफोकॉम (Jio) ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ 10 साल का जो करार किया है उससे भारत के डिजिटल-आईटी जगत में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं. इससे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की लागत तो घटेगी, लेकिन यह अमेजॉन और गूगल जैसी अमेरिकी कंपनियों के कारोबार के लिए एक बड़ी चुनौती भी साबित हो सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि टेलीकॉम सेक्टर जैसा प्राइस वॉर अब क्लाउड कंप्यूटिंग में शुरू हो सकता है.

auto

इस करार के मुताबिक जियो पूरे भारत में डेटा सेंटर बनाएगी और माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म एज्योर इन डेटा सेंटर को सपोर्ट करेगा. इन दोनों के संयोग से जियो के तमाम ऑफर को और बेहतर भी बनाया जा सकेगा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह अमेजॉन-गूगल जैसी पहले से क्लाउड सर्विस दे रही कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

क्लाउड सर्विस के तहत तमाम कंप्यूटर आधारित सेवाएं जैसे वेब होस्ट‍िंग और डेटा स्टोरेज आदि मुहैया किए जाते हैं. इस फील्ड में रिलायंस के उतरने से भारतीय बाजार में गलाकाट प्रतिस्पर्धा होगी. अभी तक इस बाजार पर अमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) का दबदबा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जियो फिलहाल गुजरात और महाराष्ट्र में दो डेटा सेंटर बना रही है जो अगले साल से काम करना शुरू कर देंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस करार की घोषणा करते हुए सोमवार को कहा था, ‘इस गठजोड़ से हमारे पास भारत केंद्रित समाधान विकसित करने की क्षमता हासिल हो जाएगी, जैसे सभी बड़ी भाषाओं और बोलियों के लिए स्पीच रिकग्निशन और नेचुरल लैंग्वेज की समझ.’

इससे देश के तमाम छोटे एवं मध्य कारोबारी कई तरह के क्लाउड उत्पाद और ऑफिस 365 जैसे बिजनेस एप्लीकेशन का फायदा उठाए पाएंगे. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा, ‘हम मिलकर एक व्यापक टेक्नोलॉजी समाधान पेश कर सकते हैं.’

जियो-माइक्रोसॉफ्ट गठजोड़ के द्वारा देश भर में वर्ल्ड क्लास डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे. मुकेश अंबानी ने कहा कि इससे ज्यादा से ज्यादा संगठनों को अपनी डिजिटल क्षमता के लिए जरूरी टूल और प्लेटफॉर्म हासिल हो सकेगा.

गौरतलब है कि जब साल 2016 में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने जब जियो के द्वारा टेलीकॉम बिजनेस में एंट्री मारी थी तो इसमें जमे-जमाए पुराने खिलाड़ियों को पूरा खेल ही बिगड़ गया था. जियो ने टैरिफ वॉर शुरू कर इस बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल कर लिया.

इसी तरह अब यह तय माना जा रहा है कि क्लाउड कंप्यूटिंग में भी प्राइस वार शुरू होगा. जानकारों का मानना है कि अब AWS और गूगल जैसे पुराने खिलाड़ी भी सस्ती कीमतों वाले मॉडल पेश करने पर मजबूर हो सकते हैं. यह बाजार सालाना 23 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और अगले पांच साल में इसका आकार 5.6 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा सोमवार को 42वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिक्किम में एसडीएफ के 10 विधायक भाजपा में शामिल
Next Article यहां निवेश करने पर दो साल में डबल हो जाएगा आपका पैसा, जानें क्या है ये स्कीम

Related Posts

बिजनेस

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
बिजनेस

मिस्ड कॉल के कोडवर्ड से 5G की उड़ान तक… जियो ने हर हिंदुस्तानी को बना दिया डिजिटल राजा

September 5, 2026
बिजनेस

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.