Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SBI से पैसा निकालने का नियम बदल गया, ऐसे हो सकता है फायदा
बिजनेस

SBI से पैसा निकालने का नियम बदल गया, ऐसे हो सकता है फायदा

September 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, आज यानी 18 सितंबर से एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने का तरीका बदल गया है. आइए जानते हैं इस नए नियम के बारे में.

क्या है नियम
एसबीआई ने एटीएम पर 10,000 रुपये और उससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित नकद निकासी सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है. बैंक की ये सुविधा आज यानी 18 सितंबर से 24 घंटे उपलब्ध होगी.

जनवरी में आई थी सुविधा
आपको बता दें कि बैंक ने इस साल जनवरी में अपने एटीएम पर 10,000 रुपये और इससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित निकासी सुविधा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच शुरू की थी. फिलहाल, इसी अवधि में सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है.

क्या है तरीका
एसबीआई ग्राहकों को 10,000 रुपये और इससे अधिक की राशि की निकासी के लिए अपने एटीएम कार्ड पिन के साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दाखिल करना होगा. ऐसा उन्हें प्रत्येक लेनदेन के लिए करना होगा.

ये होगा फायदा

बैंक के मुताबिक 24 घंटे ओटीपी आधारित एटीएम निकासी सुविधा से ग्राहक फ्रॉड से बच सकेंगे. इस सुविधा से एसबीआई डेबिट कार्डधारकों को धोखेबाजी से बचने में मदद मिलेगी.

इसके साथ ही एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों से मोबाइल नंबरों को रजिस्टर्ड करने या अपडेट करने का आग्रह किया है. कहने का मतलब ये है कि अगर आप सुरक्षित लेनदेन चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करा लें.

सिर्फ एसबीआई एटीएम में सुविधा
बता दें कि ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई के एटीएम में उपलब्ध है. दूसरे एटीएम में यह सुविधा विकसित नहीं की गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने की स्पीकर से मुलाकात
Next Article कभी कंगना रानौत के ‘हीरो’ थे लोजपा नेता चिराग पासवान

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.