Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी की 112 सड़कें अपग्रेड, बढ़ जाएंगे होल्डिंग टैक्स और घर-दुकान के रेंट
Headlines

राजधानी की 112 सड़कें अपग्रेड, बढ़ जाएंगे होल्डिंग टैक्स और घर-दुकान के रेंट

December 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : राजधानी पटना में अब घर या दुकान किराए पर लेना पहले से काफी महंगा पड़ने वाला है। पटना नगर निगम ने शहर की 112 सड़कों का नया वर्गीकरण किया है, जिसके चलते कई इलाकों में होल्डिंग टैक्स और किराया दोनों बढ़ जाएंगे। निगम ने 43 सड़कों को ‘प्रधान मुख्य सड़क’ और 69 सड़कों को ‘मुख्य सड़क’ की श्रेणी में रखा है। पहले शहर में सिर्फ 24 प्रधान मुख्य सड़कें और 88 मुख्य सड़कें थीं। अब कंकड़बाग, किदवईपुरी, कांग्रेस मैदान, बुद्ध मार्ग, आशियाना-दीघा रोड, अशोक राजपथ और हनुमान नगर जैसी सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क का दर्जा मिल गया है।

इसके अलावा हार्डिंग रोड, अनुग्रह नारायण पथ, चिरैयाटांड़-इंगलिश रोड, करबिगहिया रोड, विद्यापति मार्ग, सिन्हा लाइब्रेरी रोड जैसी कई अन्य सड़कें भी अब प्रधान मुख्य श्रेणी में आ गई हैं। वहीं बाकरगंज दलदली रोड, चांदमारी रोड, गांधी पथ, जमाल रोड और गोविंद मित्रा रोड आदि को मुख्य सड़क की कैटेगरी दी गई है।

नया वर्गीकरण सड़क की चौड़ाई के आधार पर किया गया है – 40 फुट से ज्यादा चौड़ी सड़कें प्रधान मुख्य, 20 से 40 फुट तक मुख्य और इससे कम चौड़ी अन्य सड़कें कहलाएंगी। इससे इन इलाकों में जमीन के मार्केट रेट बढ़ेंगे, खरीद-बिक्री महंगी होगी और साथ ही आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों पर होल्डिंग टैक्स भी ज्यादा लगेगा।

नगर विकास विभाग की मंजूरी के बाद यह बदलाव लागू किया गया है। नियम के मुताबिक अब हर पांच साल में सड़कों के वर्गीकरण की समीक्षा होगी और जरूरत पड़ने पर संशोधन भी किया जा सकेगा। यह पूरी प्रक्रिया बिहार नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली-2023 के तहत की गई है।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में धधक उठी आरओ प्लांट, फिर क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के अंधेरे में धधक उठी आरओ प्लांट, फिर क्या हुआ… जानें
Next Article नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार पटना आ रहे नितिन नबीन, करेंगे भव्य रोड शो

Related Posts

बिहार

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.