अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एनएच-33 के किनारे स्थित डिमना रेजीडेंसी के पास एक आरओ प्लांट में बीती रात अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम कर रहा एक कर्मचारी चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान चिंगारी पास रखे सामान पर गिर गई और आग फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।
अग्निकांड में प्लांट में रखे पानी के जार, मोटर, पाइप, बिजली के उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौजूद रही। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Also Read : बिहार के इस जिले के एनका’उंटर, दो गुंडों को लगी गो’ली
Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की इस याचिका पर फैसला आज… जानें
Also Read : सरहद पार से 6 मासूम जिंदगियों को बचा ले आई चाईबासा पुलिस

