Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 10:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Headlines

15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

June 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है। इनमें कई जिलों के पुलिस कप्तान, आईजी और डीजीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।

स्थानान्तरण सूची के अनुसार, सुलतानपुर में तैनात विपिन कुमार मिश्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत को आईजी भवन एवं कल्याण की नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनकी तैनाती चित्रकूट धाम में थी। राकेश प्रकाश सिंह को सीतापुर से हटाकर मीरजापुर के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाये गए हैं। घुले सुशील चन्द्रभान को पुलिस अधीक्षक मऊ से हटाकर सीतापुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। अविनाश पांडे को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से मऊ के नए एसपी के पद पर तैनाती मिली है। आरके भारद्वाज मीरजापुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बने हैं।

इसके अलावा मोदक राजेश डी राव को बस्ती पुलिस महानिरीक्षक से हटाकर आईजी सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। अमरेंद्र प्रसाद सिंह को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या भेजा गया है तथा कवीन्द्र प्रताप सिंह अयोध्या से हटाकर आईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ से संबंद्ध किए गए हैं। यशवीर सिंह सिंह को सोनभद्र का नया एसपी,अमित कुमार आनंद को एसपी सिद्धार्थनगर, सूर्यकांत त्रिपाठी एसपी वाराणसी ग्रामीण, अमित वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक से हटाते हुए एसआईटी मुख्यालय लखनऊ में नवीन तैनाती मिली है।

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर और पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद दुबे को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तर प्रदेश में 11 लाख लोगों को दिए गए घरौनी प्रमाण पत्र
Next Article कलयुगी बेटे ने मां को पीटा, मौत

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.