Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 01:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर प्रदेश में 11 लाख लोगों को दिए गए घरौनी प्रमाण पत्र
Headlines

उत्तर प्रदेश में 11 लाख लोगों को दिए गए घरौनी प्रमाण पत्र

June 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन में घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के आभारी हैं। उनके निर्देशन में अप्रैल 2020 से यह कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 लाख परिवारों को घरौनी प्रमाण पत्र देने का कार्यक्रम पहले हो चुका है। आज 11 लाख लोगों को दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 34 लाख लोग ऐसे हैं जिनके नाम पर अपना पट्टा होगा। उन्होंने कहा कि पहले कभी कोई दबंग मकान पर कब्जा कर लेता था तो गरीब को मकान कब्जा नहीं मिल पाता था। जमीन का विवाद ऐसा है कि जब शुरू हुआ तो अदालतों में पीढ़ियां केस लड़ते लड़ते बीत जाती थीं। अब जमीन का सर्वे फीता नापकर नहीं, ड्रोन से सर्वे करके किया जाता है। आज कार्यक्रम के साथ जालौन ऐसा जिला है जहां 100 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में घरौनी अभिलेख दिया जा चुका है। इस वर्ष अगस्त तक हम सभी एक लाख 20 हजार राजस्व ग्रामों में सर्वे का कार्य कर चुके हैं और 2023 तक हर परिवार को ग्रामीण अभिलेख दे चुके होंगे। गांधीजी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री ने ग्राम आत्मनिर्भर का कार्य शुरू किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 से ही भू माफिया और राजनीतिक संरक्षित लोगों के खिलाफ एंटी भू माफिया अभियान चलाया है। आज जनजातियों के पास उनकी भूमि पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन सब है। हर बुजुर्ग को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिलाओं को पेंशन, दिव्यांगजन को पेंशन दिया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘शकुनियों’ ने सत्य के विरुद्ध ‘लाक्षागृह’ सजाया लेकिन ‘सत्य’ की हुई जीत: योगी
Next Article 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Related Posts

Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
Headlines

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.