Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुमला में अंधविश्वास का कहर, डायन बिसाही का आरोप लगा एक ही परिवार के तीन लोगों की टाँगी से काटकर हत्या
Headlines

गुमला में अंधविश्वास का कहर, डायन बिसाही का आरोप लगा एक ही परिवार के तीन लोगों की टाँगी से काटकर हत्या

September 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला। डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास से ग्रामीण जनमानस किस कदर जकड़ा हुआ है, इसका उदाहरण शनिवार की देर रात गुमला थाना क्षेत्र के लुटो गांव में देखने को मिला। यहां डायन बिसाही को लेकर एक ही परिवार के दो महिला समेत तीन लोगों की टांगी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। मरने वालों में बंधन उरांव (55), उसकी पत्नी सोमारी देवी (50) व बहु बासमुनी शामिल हैं।

बताया जाता है कि लूटो गांव के ही बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी के रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने ही हत्या की। घटना के बाद आरोपित भतीजा बिपता उरांव गांव से फरार हो गया। हालांकि बाद में वह रात करीब 10 बजे कोटाम पुलिस पिकेट पहुंच कर हत्या की बात स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

auto

आरोपित ने पुलिस को बताया कि तीनों मृतक डायन बिसाही करके उनके परिवार को बर्बाद करने पर तुले हुए थे इसलिए उनकी हत्या की बात कही।

इधर घटना की सूचना के बाद देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा। साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ मनीष चंद लाल व थानेदार मनोज कुमार भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए।

सदर एसडीपीओ मनीष चंद्रलाल ने बताया कि हत्या के पीछे मृतक बंधन के भतीजे का हाथ है। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया है।

बताया जाता है कि मृतक बंधन की पत्नी सोमारी गांव में झाड़फूंक व ओझागुणी का काम करती थी। इसी कारण उसका भतीजे के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मृतक बंधन उरांव परिवार के साथ खेत से काम कर घर लौटा। रात करीब 8 बजे बहु अपने सास ससुर को खाना खिला रही थी। इसी दौरान आरोपित बिपता उरांव ने घर में घुसकर तीनों को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि बहु बासमुनी के पति बालकिशुन चेन्नई में मजदूरी करने गया हुआ है। घटना के समय घर पर तीनों मृतकों के अलावा बहु बासमुनी के दो मासूम बच्चे 6 वर्षीय ज्ञानी व 3 वर्षीय ज्ञान घर में सो रहे थे। जिसके कारण उनकी जान बच गई। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच चली गोलियां, चार घायल
Next Article नाव पलटने से 22 डूबे, 6 शव बरामद, बाकियों की तलाश जारी

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.