Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 11:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हवलदार से लेकर SI-DSP तक 2700 पुलिस वाले इधर से उधर
Headlines

हवलदार से लेकर SI-DSP तक 2700 पुलिस वाले इधर से उधर

May 22, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार पुलिस में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। हवलदार से लेकर दारोगा-डीएसपी तक 2700 से अधिक पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 61 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), 482 दारोगा, 386 सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) और 1777 हवलदार शामिल हैं। इसके पूर्व बिहार पुलिस मुख्यालय ने करीब 20 हजार सिपाहियों का भी एक साथ तबादला किया था। हालांकि इस पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है।

ट्रांसफर में 28 ट्रेनी डीएसपी भी शामिल

गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन 61 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें 28 ट्रेनी डीएसपी भी शामिल हैं। खास बात है कि इस तबादले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, साइबर क्राइम, विशेष शाखा, यातायात आदि में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है।

Advertisement Advertisement

प्रशांत बने पटना के यातायात डीएसपी

प्रशांत कुमार को पटना के रेल डीएसपी की जगह पटना का यातायात डीएसपी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कमलाकांत प्रसाद को एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण जबकि प्रेम सागर को वैशाली का नया यातायात अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने एक साथ जारी किया आदेश

पुलिस मुख्यालय ने 20 मई को आयोजित क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में गुरुवार को एक साथ दारोगा से लेकर हवलदार रैंक के पुलिसकर्मियों के अंतर जिला स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दारोगा एवं समकक्ष रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को नए जिले में योगदान के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित करने का आदेश दिया गया है।

एएसआइ व हवलदार पर यह आदेश प्रतिनियुक्ति तक लागू नहीं

सेवानिवृत्ति की निकटता, चिकित्सीय एवं पति-पत्नी सरकारी सेवा में रहने के आधार पर स्थानांरित किए गए पदाधिकारियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। वहीं हवलदार और एएसआइ को स्थानांतरित जिले में योगदान करने के लिए एक जून से विरमित करने का आदेश दिया गया है। इसमें अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त एएसआइ व हवलदार पर यह आदेश प्रतिनियुक्ति तक लागू नहीं होगा।

पांच दर्जन डीएसपी को नई जिम्मेदारी

पांच दर्जन डीएसपी को नई जिम्मेदारी मिली है। सुधीर कुमार को डीएसपी (रक्षित) अररिया, अभय कुमार रंजन को बीसैप-6 मुजफ्फरपुर, अमित कुमा, पंकज कुमार, अबू सैफी मुर्तजा और विनोद कुमार को को एसटीएफ, अमित कुमार को एडीपीओ बेनीपट्टी, चंदन कुमार को एसडीपीओ औरंगाबाद सदर, संजय कुमार वर्मा को विशेष निगरानी इकाई, निशिकांत भारती को बीसैप-छह, संतोष कुमार को एसडीपीओ चकिया, ओमप्रकाश सिंह को ईओयू मद्यनिषेध बनाया गया है।

मनोज कुमार को बीसैप-14 पटना

वहीं, राजू कुमार सिंह को एचक्यूआरटी, मिथिलेश कुमार सिंह को डीएसपी रक्षित गया, मनोज कुमार को बीसैप-14 पटना, विजय कुमार चौरसिया और सुबोध कुमार-1 को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही में डीएसपी बनाया गया है। दीपक कुमार यादव को सीटीएस नाथनगर, मदन प्रसाद को बीसैप-6, संजीव शेखर झा व रानी कुमारी को डीजी प्रशिक्षण कार्यालय, रमेश प्रसाद सिंह, शंभूनाथ व संजय कुमार सिन्हा को विशेष शाखा, सुरेश प्रसाद को ईओयू, अलय वत्स व अशोक कुमार झा को विशेष निगरानी इकाई, रमेश कुमार मिश्रा को ईओयू मद्यनिषेध, गौरी कुमारी को सिवान सदर का एसडीपीओ-दो और राजेश कुमार को गोपालगंज सदर का एसडीपीओ-दो बनाया गया है।

रौली कुमारी को बीसैप-महिला सासाराम

वहीं ट्रेनी DSP में विकास केशव को ईओयू, रौली कुमारी को बीसैप-महिला सासाराम, सदानंद कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अभिजीत अलकेश को ईओयू, निशांत गौरव को साइबर क्राइम खगडि़या, मिललेश कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, दीपक कुमार को डीआइजी कार्यालय, भागलपुर, रिशिता स्नेह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अविनाश कुमार कश्यप को साइबर क्राइम बक्सर, गौरव गुप्ता को साइबर क्राइम सुपौल, सुमित शेखर को एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपूर्वा को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, वाल्मीकिनगर, शिप्रा राजपूत को तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु, पटना, संदीप कुमार को विशेष शाखा, विनय कुमार को सीतामढ़ी मुख्यालय-2, स्नेह सेतु को साइबर क्राइम भोजपुर, ओमप्रकाश को सहरसा यातायात, संतोष कुमार पासवान को सारण यातायात, मो. इश्तेखार अहमद अंसारी को बेगूसराय मुख्यालय, कंचन राज को पटना रेल, श्वेता कुमारी को रोहतास मुख्यालय-एक दिया गया है। सुनील सक्सेना को डीआइजी कार्यालय, डिहरी आन सोन, अभिषेक कुमार को बीसैप-4, डुमरांव, अभिषेक को साइबर क्राइम नवगछिया, बबली कुमारी को बीसैप-महिला सासाराम, नीतू सिंह को ईओयू मद्यनिषेध, रविरंजन को डीआइजी कार्यालय दरभंगा और रीता कुमारी को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, वाल्मीकिनगर के डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : बिहार का रामजी बना साइबर दुनिया का बादशाह, NASA ने नवाजा… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का रामजी बना साइबर दुनिया का बादशाह, NASA ने नवाजा… जानें क्यों
Next Article राशिफल @ 23 मई 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.