Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 06:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार का रामजी बना साइबर दुनिया का बादशाह, NASA ने नवाजा… जानें क्यों
Headlines

बिहार का रामजी बना साइबर दुनिया का बादशाह, NASA ने नवाजा… जानें क्यों

May 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के समस्तीपुर जिले के रामजी राज ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि उनकी चर्चा विदेशों में हो रही है। रामजी ने नासा की वेबसाइट में एक गंभीर तकनीकी खामी (बग) का पता लगाकर न केवल उसे हैकिंग से बचाया, बल्कि उसे सुधारने की प्रक्रिया में भी सक्रिय योगदान दिया। इसके बदले में नासा ने उन्हें ‘हॉल ऑफ फेम’ में स्थान देकर सम्मानित किया है। रामजी ने बताया कि उन्होंने 14 मई की रात लगभग 2 बजे साइबर सिक्योरिटी संबंधित अपनी खोज शुरू की। इस दौरान उन्होंने लगभग 50 वेबसाइटों को स्कैन किया, जिनमें नासा की आधिकारिक वेबसाइट भी शामिल थी। उन्हें इसमें एक खामी दिखी, जिसे उन्होंने तुरंत न केवल हैक करके परखा, बल्कि मेल के जरिए नासा को रिपोर्ट भी भेजी। उनकी रिपोर्ट को नासा ने 19 मई की दोपहर को आधिकारिक रूप से स्वीकार करते हुए वेबसाइट की सुरक्षा में सुधार किया। इसके बाद रामजी का नाम उन चुनिंदा हैकर्स की सूची में दर्ज किया गया, जो हैकर के रूप में इंटरनेट की दुनिया को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य करते हैं।

सबसे पहले स्कूल की पेमेंट वेबसाइट को किया था हैक

रामजी बताते हैं कि वे बचपन से ही वीडियो गेम के शौकीन रहे हैं। गेम खेलते हुए ही उन्हें गेम डेवलपमेंट में रुचि जगी और यहीं से उनकी तकनीकी यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ इंटरनेट से कोडिंग सीखी और स्व-शिक्षा के माध्यम से खुद को विकसित किया। अपने शुरुआती प्रयासों में उन्होंने अपने स्कूल की पेमेंट वेबसाइट को सफलतापूर्वक हैक किया था। जब उन्होंने इसकी जानकारी अपने शिक्षक को दी, तो उन्हें सराहना और प्रोत्साहन मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा।

auto

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए स्टार्टअप पर कर रहे है काम

रामजी वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं। वे मानते हैं कि एआई ही भविष्य है और देश को इसमें अग्रणी बनने के लिए सुरक्षित साइबर स्पेस की जरूरत है।

गुजरात पुलिस को साइबर सुरक्षा का दे चुके हैं प्रशिक्षण

रामजी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से देशभर के छात्रों, छात्राओं और पुलिस अधिकारियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरात पुलिस को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनाई है।

इसे भी पढ़ें : इन स्कूलों के बच्चों को किताब-कॉपियां मुफ्त, कैबिनेट के अन्य फैसले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराब घोटाला मामला : GM, पूर्व GM और कंपनी प्रतिनिधि गये जेल
Next Article हवलदार से लेकर SI-DSP तक 2700 पुलिस वाले इधर से उधर

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.