Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल हुए थे रांची के 46 लोग
Headlines

दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल हुए थे रांची के 46 लोग

March 31, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, 31 मार्च। झारखंड में कोरोना वायरस का पहला मरीज राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के बड़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया से आई मुस्लिम महिला पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने महिला के करोना से संक्रमित होने की पुष्टि की है। महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी है यह विदेशी महिला दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर यहां आयी थी। कोरोना के मैप में झारखंड भी लाल हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस के भारत में व्यापक फैलाव के बीच दिल्ली में निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में रांची के 46 स्कॉलर शामिल हुए थे। मंगलवार को कोरोना से संक्रमित मुस्लिम स्कॉलर के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में जो खुलासा हुआ है ।उसके मुताबिक इस जमात में शामिल देश के अट्ठारह सौ तीस स्कॉलर में से 46 ने अपना पता रांची ही लिखवाया है। इनमें से मलेशिया की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने बीते दिन इस महिला को राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके में बड़ी मस्जिद से पकड़ा था। मलेशिया की रहने वाली महिला में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे झारखंड में हड़कंप मच गया है। बीते दिन रांची के इलाके के बड़ी मस्जिद से तब्लीगी जमात के 17 विदेशी लोगों को पकड़ा गया था। जिसमें मलेशिया की यह मुस्लिम महिला भी शामिल थीं। पुलिस ने इन सभी को पकड़ने के बाद हिरासत में लेकर रांची के खेल गांव में क्वॉरेंटाइन किया था। मंगलवार को महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कोरोना के संक्रमण में बड़ी भूमिका निभाने वाले दिल्ली निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में बोकारो के तीन लोग भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय खुफिया विभाग की सूचना पर सोमवार की शाम दो लोगों को पकड़ा गया। वहीं तीसरे की पहचान मंगलवार को हुई। तीनों के ब्लड सैंपल को आज स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। उसे जांच के लिए रांची भेज दिया गया है।

Advertisement Advertisement

उल्लेखनीय है कि 13 से 15 मार्च के बीच दिल्ली में तब्लीगी जमात का आयोजन किया गया था। उसमें तब्लीगी जमात के बोकारो के तीन प्रतिनिधि शामिल हुए थे। ये लोग 40 दिन के लिए बोकारो दौरे पर आए थे । इस बीच लॉक डाउन की घोषणा हो गई। प्रशासन की नजर इन सभी पर है। तीन लोगों के बारे में सूचना केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने दिया था। हालांकि स्थानीय पता एवं पूरा बेवरा तबलीगी जमात के स्थानीय प्रतिनिधि प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। संभावना है कि उन सारे लोगों का भी ब्लड टेस्ट किया जाएगा जो कि दिल्ली एवं विदेश से आए हैं। बताया जा रहा है कि जमात में शामिल होने के बाद यह लोग पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिप गए हैं। जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। इधर खुफिया विभाग और केंद्रीय जांच एजेंसियां तब्लीगी जमात मरकज के आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। यह पता चला है कि कोरोना वायरस को आतंकी बायोलॉजिकल हथियार के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो काफी खतरनाक होगा। अब तक रांची के तीन मस्जिदों से कुल 28 विदेशी मौलवी पकड़े जा चुके हैं।

पकड़े गए लोगों में चीन, कजाकिस्तान ,यूनाइटेड, किंग्डम केन्या, पोलैंड, मलेशिया , वेस्टइंडीज के लोग शामिल है।

इस बारे में खुफिया विभाग जांच में जुटी है। पुलिस की ओर से ऐसे विदेशियों के मस्जिद में बिना जानकारी के छुपे रहने को लेकर रांची को सुरक्षित पनाहगाह मानने की दिशा में भी जांच की जा रही है।

जानकार बताते हैं कि तबलीगी जमात का केंद्र निजामुद्दीन मरकज है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में जमात धार्मिक लोगों की टोली जो इस्लाम के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए निकलते हैं। मरकज में तय किया जाता है कि देसी या विदेशी जमात को भारत के किस क्षेत्र में जाना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेसहारों का सहारा बनेगा ‘सीएम किचन’ हर व्यक्ति को भोजन कराएगी सरकार : हेमंत सोरेन
Next Article तब्लीगी जमात की वजह से देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, मरकज से निकले 180 लोग संक्रमित मिले : स्वास्थ्य मंत्रालय

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.