Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेसहारों का सहारा बनेगा ‘सीएम किचन’ हर व्यक्ति को भोजन कराएगी सरकार : हेमंत सोरेन
Headlines

बेसहारों का सहारा बनेगा ‘सीएम किचन’ हर व्यक्ति को भोजन कराएगी सरकार : हेमंत सोरेन

March 31, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, 31 मार्च। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित जनजातीय संग्रहालय के निकट मंगलवार को राउंड टेबल इंडिया एवं रांची जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से तैयार किए गए सीएम किचन का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि में किसी भी व्यक्ति को भोजन की समस्या नहीं होगी। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में तत्काल सीएम किचन एवं कम्युनिटी किचन की शुरुआत के लिए थानों सहित विभिन्न संस्थानों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में कम्युनिटी किचन की स्थापना होने से दिहाड़ी मजदूरों सहित गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने सीएम किचन में तैयार किए गए भोजन पैकेट के वितरण के लिए मोबाइल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सीएम किचन का पूरा जायजा लिया, खाने का पैकेट देखा एवं स्वयं भोजन को चखा। मुख्यमंत्री ने सीएम किचन में कार्यरत कर्मियों से बातें की। मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया।

Advertisement Advertisement

किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से न हो यह सुनिश्चित करना हम सभी का परम कर्तव्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से पूरे देश में मानव जीवन के लिए बड़ी संकट उत्पन्न हुई है। इस विकट परिस्थिति में राज्य के गरीब, असहाय, मजदूर आदि लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से न हो यह सुनिश्चित करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए राउंड टेबल इंडिया एवं रांची जिला प्रशासन द्वारा रांची एवं आसपास क्षेत्र के 5 हजार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच खाना का पैकेट देकर उनकी मदद करने के लिए सीएम किचन का शुभारंभ किया जा रहा है। राउंड टेबल इंडिया द्वारा लोगों को यहां पर बैठा कर खाना खिलाने की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।

फूड पैकेट की नि:शुल्क होम डिलीवरी की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए राज्य की जनता को राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाए हैं। सीएम किचन एवं कम्युनिटी किचन के माध्यम से नि:शुल्क फूड पैकेट की होम डिलीवरी की शुरुआत कर दी गई है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं तथा मोबाइल वैन इत्यादि गाड़ियों से जरूरतमंदों को बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राउंड टेबल इंडिया समूह के लोगों ने बेहतरीन काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में कई सामाजिक संगठनों ने इस आपदा की घड़ी में अपना पूरा सहयोग किया है, जो प्रशंसा के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने संयम बरतने की अपील की

मुख्यमंत्री  ने राज्य की जनता से हतोत्साहित नहीं होने और अपने घरों में सुरक्षित रहकर संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूरा तंत्र आपकी सुविधा एवं सेवा के लिए कार्यरत है। किसी भी व्यक्ति को खाने और रहने में कोई दिक्कत न हो यह संकल्प सरकार ने ले रखा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने में आप अपना पूरा सहयोग दें। आप घर में रहें और सुरक्षित रहें।

दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी हुई बात, जो जहां है उन्हें वहीं मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री  ने कहा कि झारखंड के वैसे लोग जो दूसरे राज्यों में रह गए हैं उन्हें उसी राज्य के सरकार द्वारा मदद मिलेगी। दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के भाइयों-बहनों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए राज्य सरकार देश के विभिन्न राज्य सरकारों से समन्वय स्थापित कर रही है। देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भरोसा दिलाया है कि जो जहां है वहीं रुकेंगे उन्हें किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी सारी सुविधा उपलब्ध होगी।

जांच से डरे नहीं, जांच कराएं और सुरक्षित रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो बाहर से आते हैं उनका जांच होना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता जांच से डरे नहीं इसके लिए उन्हें जागरूक करें। किसी भी व्यक्ति में किसी भी तरह का वैसा लक्षण जो कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण के दायरे में आता है उसका जांच अवश्य कराएं। आपकी सुरक्षा आपके अपने हाथों में हैं जांच कराएं और सुरक्षित रहें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत में अबतक 1441 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कोरोना के पहला मामला सामने आया
Next Article दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल हुए थे रांची के 46 लोग

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.