Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के 75 लाख किसान आज होंगे गदगद… जाने क्यों
Headlines

बिहार के 75 लाख किसान आज होंगे गदगद… जाने क्यों

November 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं और इस वर्ष की अंतिम किस्त आज यानी बुधवार को जारी की जाएगी। पटना जिले के 1.57 लाख किसानों समेत राज्य के करीब 75 लाख किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा। किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान उत्सव दिवस के मौके पर इस किस्त को औपचारिक रूप से जारी करेंगे।

इससे पहले 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें 74 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला था। इस बार भी उन्हीं किसानों के नाम सूची में शामिल हैं। सरकार ने इस किस्त के लिए फार्मर आईडी की अनिवार्यता को स्थगित रखा है। हालांकि, जिन किसानों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रोक दी जा सकती है।

वर्ष 2024–25 की अंतिम किस्त

आज जारी हो रही किस्त वित्तीय वर्ष 2024–25 की अंतिम किस्त होगी। पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं बाढ़ से प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर (जम्मू और श्रीनगर) के किसानों को तीसरी किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके।

eKYC और आधार-बैंक लिंकिंग अनिवार्य

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगली किस्त के लिए eKYC और आधार-बैंक खाते की लिंकिंग अनिवार्य होगी। बिहार कृषि विभाग ने बताया कि पंचायत स्तर पर किसानों को eKYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाली किस्तों में किसी किसान को परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अमेरिका से डिपोर्ट अनमोल बिश्नोई आज पहुंचेगा दिल्ली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 19 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article नीतीश कुमार कल फिर बनेंगे ‘बादशाह’, लेंगे शपथ

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.