Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक बेकरी संचालक ने खतरे में डाल दी 500 लोगों की जान
Headlines

एक बेकरी संचालक ने खतरे में डाल दी 500 लोगों की जान

May 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इडुक्की। केरल के इडुक्की में 39 वर्षीय बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले की दो ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। बेकरी संचालक के संपर्क में आ लोगों को ट्रेस करने के लिए सेंटिनेल सर्विलांस के तहत रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कम से कम 500 लोग इस बेकरी संचालक के संपर्क में आए थे। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले तक बेकरी संचालक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे।

कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा देखते हुए दुकानदारों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और पत्रकारों की रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। बताया गया कि संक्रमित पाए गए शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पुट्टड़ी इलाके के तालुक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उसकी पत्नी और बच्चों को क्वारंटीन में भेजा गया।

Advertisement Advertisement

लॉकडाउन में मिली थोड़ी छूट के कारण बेकरी खुली थी। इसीलिए आशंका गंभीर है। क्योंकि प्रतिदिन बेकरी पर सैकड़ों ग्राहक आते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी अब उन इलाकों में ट्रेसिंग का काम कर रहे हैं, जहां के लोग बेकरी पर आए हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया साइट्स पर अपने नंबर शेयर करके अपील की है कि जो भी लोग बेकरी पर गए हों, वे खुद से इस बारे में जानकारी दें।

केरल में अभी तक कोरोना के 587 केस

केरल में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 587 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि चार मामले त्रिशूर से, तीन मामले कोझिकोड से और दो-दो मामले पल्लकड़ और मलाप्पुरम से आए हैं। उन्होंने बताया कि सभी नए मरीज राज्य से बाहर के हैं। उन्होंने बताया कि सात संक्रमित विदेश से आए हैं जबकि दो-दो तमिलनाडु और महाराष्ट्र से आए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचक्रवाती तूफान अम्फान अगले कुछ घंटे में हो सकता खतरनाक
Next Article #वृष राशि में पहुंचे सूर्य, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.