Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 10:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाइक सवार दो लड़कों के धराते ही सॉल्व हो गया बड़ा केस, SP क्या बोले… जानें
Headlines

बाइक सवार दो लड़कों के धराते ही सॉल्व हो गया बड़ा केस, SP क्या बोले… जानें

May 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाइक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बाइक सवार दो लूटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम राहुल कुमार उर्फ रॉकी उर्फ दीपक कुमार दास और शिव कुमार उर्फ शिवा बताये गये। दोनों चतरा के रहने वाले हैं। राह चलते कारोबारियों के साथ हथियार के दम पर लूटपाट करना इन दोनों की फितरत है। इन दोनों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां, बिना नंबर की दो बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 14 लाख रूपये लूटने में भी ये दोनों शामिल थे। इस बात का खुलासा आज यानी मंगलवार को हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार ने किया।

SP ने मीडिया को बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि ईचाक थाना क्षेत्र के रहिया मोड़ के पास दो लड़के घूम रहे हैं। उनके पास हथियार भी है। उनके इरादे नेक हीं लग रहे। मिली इंफॉर्मेशन पर ASP अमित आनंद की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने इचाक थाना क्षेत्र के कई इलाकों में गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच दिन के करीब एक बडकर दस मिनट पर रहिया मोड़ के पास एक बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार दो शख्स पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलसि ने पीछा किया तो बाइक छोड़कर जंगल में घुस गये। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर राहुल कुमार उर्फ रॉकी के कमर में खोसा हुआ 07.65 बोर का लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ। वहीं, दोनों ने पुलिस को बताया कि रहिया मोड़ में डाड़ बाजार में आने-जाने वाले व्यापारियों को लूटने के मकसद यहां आये थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन दोनों ने और भी कई राज उगले। बीते महीने ईचाक थाना क्षेत्र के सिनुआ के पास सालपर्णी पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 14 लाख रूपये लूटने में भी यही दोनों शामिल थे। इनकी निशानदेही पर उस घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बाइक जब्त कर लिया गया।

इन दोनों को दबोचने में ASP अमित आनंद, दारू के सर्किल इंस्पेक्टर मो० शाहिद रजा, ईचाक थानेदार संतोष कुमार और एएसआई नसीम अख्तर सिद्धकी की भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : अड्डाबाजी करने वालों की हेकड़ी निकालने जब आधी रात को निकले DSP…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBPSC सहायक अभियंता वेकैंसी… कल के बाद नहीं कर पायेंगे आवेदन
Next Article RRB NTPC का एडमिट कार्ड कब होगा जारी… जानें यहां

Related Posts

Headlines

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026
Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Headlines

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.