अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी के बड़ाईक टोली में एक नाबालिग लड़के को टारगेट को गोली चला दी गयी। गोली नाबालिग के हाथ में लगी और वह जख्मी हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात को आज यानी रविवार को भोरे-भोर अंजाम दिया गया। नाबालिग को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। बेतरह जख्मी लड़के को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जख्मी लड़के की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।
गोलीबारी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची खूंटी थाना की पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। नाबालिग को गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। मामले को लेकर DSP वरुण रजक ने कहा कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गयी है। उसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। नाबालिग को गोली क्यों मारी, इस बात का खुलासा हमलावर के पकड़ाने के बाद ही हो पायेगा।
इसे भी पढ़ें : “मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं…” बात जहन में आते ही CHO बीवी को मा’र डाला
इसे भी पढ़ें : बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में खू’न की नदियां बहाने वाला आदिल स्टूडेंट वीजा पर गया था पाकिस्तान
इसे भी पढ़ें : मंत्री सुदिव्य का बयान उनमें कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : मधुबनी-वीरपुर सहित 6 जिलों में एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्ताव पास
इसे भी पढ़ें : अनिल टाइगर के भाई बोले- भइया की छवि धूमिल करने की सोची‑समझी कोशिश
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल



