Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुस्से में रची ट्रेन पलटने की साजिश, RPF ने समय रहते रोक दी तबाही
Headlines

गुस्से में रची ट्रेन पलटने की साजिश, RPF ने समय रहते रोक दी तबाही

January 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के तिलभीटा और कोटलपोखर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर 1.57 मीटर लंबा कटा हुआ रेल का टुकड़ा रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई। घटना 10 जनवरी की रात की है। लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 41/सी, कुमारपुर के पास यह खतरनाक साजिश रची गई, जिससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

आरपीएफ पाकुड़ ने इस संबंध में 11 जनवरी 2026 को कांड संख्या 18/2026 दर्ज किया। जांच के बाद आरपीएफ, जीआरपी पाकुड़ और आरपीएफ सीआईबी बर्दवान की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में यार मोहम्मद शेख उर्फ जोकर (29), राहुल शेख (27), और नजमी शेख (33) शामिल हैं।

auto

आरोपियों की पिछली गतिविधियां

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इससे पहले 6 जनवरी की रात तिलभीटा स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला चोरी की घटना में भी शामिल थे। चोरी का कोयला अवैध रूप से बेच दिया गया।

साजिश का कारण

मुख्य आरोपी यार मोहम्मद उर्फ जोकर ने स्वीकार किया कि उसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी से नाराज होकर उसने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को परेशान करने की योजना बनाई। इसी गुस्से में सभी आरोपी रात करीब 10 बजे रेल पटरी पर बाधा डालने के लिए एकजुट हुए।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

14 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर पहले यार मोहम्मद और राहुल शेख को गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी नजमी शेख को कुमारपुर गांव के पास दबोचा गया। आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 174(सी), 147 तथा बीएनएस और पीडीपीपी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को 14 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया। समय रहते आरपीएफ और जीआरपी की कार्रवाई से बड़ा रेल हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें : 48 तेज तर्रार अफसर, 12 राज्यों में रेड, 500 CCTV और 5000 गाड़ियों की पड़ताल के बाद मिले अंश-अंशिका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article48 तेज तर्रार अफसर, 12 राज्यों में रेड, 500 CCTV और 5000 गाड़ियों की पड़ताल के बाद मिले अंश-अंशिका
Next Article सीएम हेमंत बने अंश-अंशिका के परिवार की ढाल, डीसी को दिया यह निर्देश

Related Posts

Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.