अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से लापता हुए पांच वर्षीय अंश कुमार और चार वर्षीय अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने उनके परिवार के लिए अहम निर्णय लिया है। सीएम हेमंत उनके परिवार के लिए ढाल बनकर खड़े हो गये हैं। उन्हेंने परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
डीसी रांची को दिया गया सीधा निर्देश
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को निर्देश दिया कि अंश और अंशिका के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और इसकी जानकारी भी परिवार को दी जाए।
एक मां और परिवार ही इस पल की असीमित खुशी महसूस कर सकता है।@JharkhandPolice की टीम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई। @DC_Ranchi कृपया अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें। pic.twitter.com/DEpPJSv739
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 14, 2026
सीएम ने जताई मानवीय भावना
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस खुशी के पल को एक मां और पूरा परिवार ही सही मायनों में महसूस कर सकता है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षित वापसी को बेहद भावुक करने वाला क्षण बताया।
झारखंड पुलिस की सराहना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस की टीम को इस सफल अभियान के लिए दोबारा बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की मेहनत और सतर्कता के कारण दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित घर लौटाया जा सका।
परिवार को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
सरकार के इस फैसले से अंश और अंशिका के परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे परिवार को भविष्य में स्थिरता और सुरक्षा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : अंश–अंशिका केस में सीएम हेमंत ने थपथपाई रांची पुलिस की पीठ, क्या पोस्ट कर गये… जानें



