Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 09:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ABHA ID अब जरूरी, झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल
Headlines

ABHA ID अब जरूरी, झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल

November 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की नवंबर माह की समीक्षात्मक बैठक राज्य अभियान निदेशक बिद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक झारखंड राज्य मुख्यालय, नामकुम में हुई, जिसमें सभी 24 जिलों के मिशन अधिकारी शामिल हुए।

सभी जिलों को 100% HPR-HFR पूरा करने का निर्देश

श्री पंकज ने कहा कि मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों में 100 प्रतिशत Health Professional Registry (HPR) और Health Facility Registry (HFR) पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कार्य प्राथमिकता से पूरा होना चाहिए।

ABHA ID बनाना अब जरूरी

राज्य अभियान निदेशक ने बताया कि झारखंड के हर नागरिक का ABHA ID बनाना अनिवार्य है, क्योंकि आने वाले समय में सभी चिकित्सा सेवाएं इसी डिजिटल ID से जुड़ी होंगी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि आम जनता में जागरूकता अभियान चलाकर ABHA ID निर्माण की रफ्तार बढ़ाएं।

NHRR डाटा सुधारने और नए लक्ष्य तय

बैठक में ABDM टीम ने दिसंबर माह के लिए नए लक्ष्य तय किए। सभी जिलों को दो दिनों के भीतर NHRR डाटा की कमियों को दूर कर सही रिपोर्ट राज्य मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया।

MODEL अस्पतालों में HMIS लागू करने का आदेश

श्री पंकज ने निर्देश दिया कि MODEL अस्पतालों में CDAC HMIS के सभी मॉड्यूल 30 नवंबर 2025 तक पूरी तरह लागू कर दिए जाएं। इस कार्य के लिए CDAC को आवश्यक निर्देश दिए गए।

रांची सदर अस्पताल की सराहना

बैठक में रांची सदर अस्पताल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। श्री पंकज ने कहा कि अन्य जिलों को भी इसी तरह मिशन मोड में काम करना चाहिए।

स्थापना दिवस पर जनजागरण अभियान

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में ABHA ID निर्माण से जुड़ी दौड़, प्रतियोगिता और स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनजागरूकता बढ़ाने में मददगार होंगे।

Wi-Fi सुदृढ़ीकरण और अस्पतालों में अनिवार्य HMIS

राज्य के सभी PMJAY अस्पतालों को ABDM-compliant HMIS अपनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी जिलों में BSNL द्वारा Wi-Fi नेटवर्क को मजबूत करने की कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान, बोले- खून की हर बूंद बने जीवन की डोर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर्फ दिल्ली नहीं, 200 जगह ब्लास्ट की थी साजिश, जनवरी से चल रही थी तैयारी
Next Article दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर रांची, सिटी और रुरल एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

Related Posts

झारखंड

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026
झारखंड

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026

बिहार में 10वीं पास संस्कृत छात्रों के लिए खुलेगा प्लस टू का रास्ता, फर्जी संस्थानों पर भी नकेल

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.