Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 03:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शानदार एनका’उंटर के बाद जांबाजों की पीठ थपथपा गये DGP, क्या बोले… देखें
Headlines

शानदार एनका’उंटर के बाद जांबाजों की पीठ थपथपा गये DGP, क्या बोले… देखें

January 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DGP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता और IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर से नक्सलियों, उग्रवादियों और क्रिमिनल्स को नेस्तनाबूत कर देने की खुली छूट मिलने के बाद झारखंड पुलिस पूरे फॉर्म में है। जंगलों और बिहरों में पनाह ले रखे उग्रवादियों-नक्सलियों को घेर-घेर कर मौत के घाट पुलिस उतार रही है। इसी क्रम में आज यानी बुधवार को भोरे-भोर चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के विलायती टोला के पास के जंगल में हुए एनकाउंटर में दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। मारे गये नक्सलियों में जोनल कमेटी सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भुखन उर्फ संजय और एरिया कमेटी सदस्य हेमंती मंझियाईन शामिल है। विनय गंझू चतरा के सिमरिया का रहने वाला था। वहीं, हेमंती मंझियाई बोकारो के नवाडीह की रहने वाली थी। झारखंड के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में विनय गंझू के खिलाफ पांच और हेमंती मंझियाईन के खिलाफ 21 संगीन मामले दर्ज हैं। हेमंती मंझियाईन एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर अनल दा की बेहद करीबी मानी जाती थी। वह हाथों में हमेशा इंसास राइफल लेकर घूमा करती थी।

चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को इंफॉर्मेशन मिली थी कि 15 लाख का इनामी नक्सली RCM अमित मुंडा अपने दस्ता के साथ चाईबासा में पोड़ाहाट के जंगली इलाके में घूम रहा है। उसके दस्ता में ZCM संजय गंझू, SZM प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया, SZCM सालुका कायम, ACM हेमंती मंझियाईन सहित अन्य नक्सली हैं। मिली इंफॉर्मेशन के बाद बताये गये लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के लिए चाईबासा जिला पुलिस, कोबरा 209 BN, CRPF 60 BN और झारखंड जगुआर के जांबाज जवानों को लगाया गया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान लोकेशन पर पहुंचे, जंगल से फायरिंग शुरू कर दी गयी। जवाबी कार्रवाई में जवानो को भी गोलियां चलानी पड़ी। काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इसके बात पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग निकले।

Advertisement Advertisement

गोलीबारी के बाद जंगल में घुसे जवानों को एक महिला और पुरुष नक्सली की डेड बॉडी मिली। वहीं, दो इंसास रायफल, 556 एमएम की 313 पीस जिंदा गोलियां, नौ पीस इंसास मैगजीन और 28 पीस डेटोनेटर सहित रोजाना इस्तेमाल करने वाले कई सामान मिले। हथियार समेत सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है।

गुजरे दस रोज में चार खूंखार नक्सलियों के मारे जाने के बाद से झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद है। यहां याद दिला दें कि बीते 22 जनवरी को बोकारो में एरिया कमांडर शांति और उसके दस्ते का सदस्य मनोज टुडू कुमार मारा गया था। वहीं, 29 जनवरी को जोनल कांडर विनय गंझू और एरिया कमांडर हेमंती को मार गिराया गया। इस उम्दा कामयाबी के बाद झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता आज चाईबासा पहुंचे। DGP वहां चाईबासा SP आशुतोष शेखर से लेकर ऑपरेशन में शामिल तमाम अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई कर गये। DGP ने जांबाजों के जज्बे, हिम्मत और कार्रवाई को सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि गुजरे दस रोज में चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराना झारखंड पुलिस की बेहतरीन कामयाबी है। आज हुए ऑपरेशन के बाद एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा की कमर की रीढ़ टूट चुकी है। जो भी बचे-खुचे नक्सली हैं, सरेंडर कर मुख्य धारा से जुड़ जायें, नहीं तो उनका भी यही अंजाम होने वाला है। सुनें क्या बोले DGP अनुराग गुप्ता…

इसे भी पढ़ें : डायरेक्टर स्तर के एक अधिकारी की गयी नौकरी, झारखंड कैबिनेट में 6 प्रस्तावों पर मुहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुंभ की भगदड़ में पलामू की महिला की मौत, बेटा सुरक्षा में तैनात
Next Article कंगना ने की मोनालिसा की तारीफ दीपिका-बिपाशा का भी किया जिक्र।

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.