अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : मॉनसून के शुरू होते ही बारिश आफत बनकर बरसी है। झारखंड के अन्य जिले सहित राजधानी रांची भी जलमग्न हो गयी। क्या निचले इलाके और क्या रिहायशी इलाके… सब के सब मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ में डूब गये। नाले और नदियों के उफान में आने के बाद सड़क भी डूब गया। डिवाइडर तक पानी में आंखों से ओझल हो गये। नामी-गिरामी अस्पताल और घरों में पानी लबालब भर गया। कुछ ऐसा ही हाल रांची के हिंदपीढ़ी का भी है। कांग्रेस नेता और झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने सोशल मीडिया के अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो हिंदपीढ़ी के नाला रोड का बताया गया है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि बारिश खत्म होने के बाद भी सड़क पर पानी नदी की तरह बह रहा है। हाजी मतलूब इमाम ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा… “उपायुक्त महोदय जोहार दृश्य नाला रोड कल के हुए बारिश छूटने के बाद का है हिंदपीढी का मोहल्ला है ओर एक ठीकेदार के अधुरे कार्य के कारण अधिक परेशानी जनता झेल रही है पानी घरों में घुस रहा है खास कर अविलम्ब इस पर ध्यान देने की जरूरत है धन्यवाद”
इसे भी पढ़ें : तीन दर्जन हथियारबंद अपराधियों का रात के अंधेरे में तांडव… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पंचायतों में अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे सरकारी काम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : इन लोगों के हथियारों का लाइसेंस होगा रद्द, 200 के जगह अब मिलेंगी सिर्फ 50 गोलियां
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस ने जारी की तमाम ड्रग्स पेडलरों की तस्वीर, शुरू करने जा रही ये काम… जानें
इसे भी पढ़ें : 12 रोज के लिए रांची का बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, नो एंट्री भी लागू
इसे भी पढ़ें : ‘भाभी जी’ अपने घर में तैयार करती थी ब्राउन शुगर, रिमांड में उगले कई राज… जानें

