अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया के साथ इंडिगो ने आज की घरेलू यात्रा के लिए एडवाइजरी की है। दोनों कंपनियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख शहरों के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया है। एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर यात्रा संबंधी एडवाइजरी साझा की है। एयर इंडिया ने कहा, “ताजा घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली फ्लाइट 13 मई को रद्द कर दी गई हैं।”
#TravelAdvisory
In view of the latest developments and keeping your safety in mind, flights to and from Jammu, Leh, Jodhpur, Amritsar, Bhuj, Jamnagar, Chandigarh and Rajkot are cancelled for Tuesday, 13th May.We are monitoring the situation and will keep you updated.
For more…
— Air India (@airindia) May 12, 2025
इंडिगो ने भी कुछ ऐसी ही यात्रा संबंधी एडवाइजरी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की है। इंडिगो ने कहा, “जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली फ्लाइट 13 मई को रद्द रहेंगी।”
#6ETravelUpdate pic.twitter.com/KnJYNZgOhF
— IndiGo (@IndiGo6E) May 12, 2025
यहां याद दिला दें कि पाकिस्तान के आतंकियों के 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में किए गए हमले के बाद देश में एहतियातन सुरक्षा बरती जा रही है। पाकिस्तान बेवजह गोलीबारी और गोलाबारी कर उकसावे की हरकत करने से बाज नहीं आता। हालांकि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह सैन्य टकराव से पीछे हटा है। भारत ने पाकिस्तान के आग्रह पर सैन्य विराम पर सहमति जताते हुए साफ कर दिया है कि अगर सीमा पार से कोई टकराव किया गया तो होने वाली कार्रवाई का सामना करने के लिए वह तैयार रहे।
इसे भी पढ़ें : PM के संबोधन के बाद इन इलाकों में दिखे ड्रोन, ब्लैकआउट
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के रेड लाइट एरिया में बिकने वाली थी बिहार की नाबालिग, ऐन वक्त पर…
इसे भी पढ़ें : क्या है किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबराया पाकिस्तान और सीजफायर के लिए लगाई गुहार



