अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : मध्य दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने रेड लाइट एरिया में बेचे जाने से पहले 15 साल की एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का दो लाख रुपये में सौदा कर रहे युवक को भी दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार निवासी शशि कुमार (23) के रूप में हुई है। मध्य दिल्ली के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने सोमवार को बताया कि आठ मई को जिले की स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि बिहार से मानव तस्करी कर एक नाबालिग को दिल्ली लाया जा रहा है। आरोपित दो लाख रुपये में उसका सौदा करने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम का गठन किया गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से आरोपित को दबोच लिया। उस समय उसके साथ नाबालिग भी मौजूद थी। आरोपित ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा से ट्रेन में सवार हो रहा था तो उसे ट्रेन में नाबालिग मिली थी।
इसे भी पढ़ें : रांची के लड़के ने पोस्ट किया ‘गजवा-ए-हिंद’, फिर पुलिस ने जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार कैडर के ये तीन IPS अफसर केंद्र में IG रैंक में इम्पैनल
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के ये 4 IPS केंद्र में IG रैंक में इम्पैनल
इसे भी पढ़ें : राजनाथ बोले- भारतीय सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां…
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग, बॉर्डर इलाकों की निगरानी का सख्त निर्देश
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- राष्ट्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रम्प का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
इसे भी पढ़ें : रात भर हुई गोलाबारी, पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के दावे झूठे… क्या बता गयीं कर्नल शोफिया और विंग कमांडर व्योमिका… देखें



