अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : सुप्रीम कोर्ट में गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की सुनवाई चल रही है। इस दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। सरकार ने कहा कि शुरुआती जांच रिपोर्ट में पायलट को हादसे का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की टीम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार बनाई गई थी। यह जांच अभी भी जारी है।
बता दें कि अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। AAIB की जांच में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद एक पायलट के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए से जवाब मांगा था।
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के लिए बंपर वैकेंसी… जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के विजन से पलटी झारखंड की तस्वीर, ‘पिछड़ा’ से बना ‘टॉप अचीवर’
इसे भी पढ़ें : ABHA ID अब जरूरी, झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 7 डिग्री पहुंचा पारा, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

