Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऐश्वर्या राय और अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव
Headlines

ऐश्वर्या राय और अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव

July 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। बॉलिवुड पर कोरोना का कहर दिखाने लगा है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। पहले उनका एंटिजन टेस्ट नेगेटिव आया था लेकिन अब उनका स्वैब टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही हैं। माना जा रहा है कि उन्हें घर पर ही होम क्वॉरेंटीन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आराध्या और ऐश्वर्या में कोरोना के किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। हालांकि अभिषेक बच्चन को कुछ दिनों से हल्का बुखार था जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया और वह पॉजिटिव पाए गए जबकि अमिताभ बच्चन को हल्की सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि चूंकि ऐश्वर्या और आराध्या में कोई लक्षण नहीं हैं तो उन्हें होम क्वॉरेंटीन किया जाएगा और वहीं उनका जरूरी इलाज चले। अभिषेक बच्चन एक डबिंग स्टूडियो जाया करते थे जिसे सैनेटाइज कर दिया गया है। अभी कुल 26 व्यक्तियों की पहचान की गई है और उनका टेस्ट हो रहा है।

हालांकि घर के अन्य सदस्यों और जया बच्चन का टेस्ट अभी तक नेगेटिव ही आया है। बता दें कि शनिवार को ही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले बीएमसी ने आज सुबह ही अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का सैनिटाइजेश किया था और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है।

ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या अभिषेक बच्चन भी कोविड 19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। जया बच्चन जी का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। हम कामना करते हैं कि बच्चन फैमिली जल्द से जल्द ठीक हो।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleये इंटरनेशनल क्रिकेटर कभी थे करोड़ो के मालिक, फिर हो गए पाई-पाई के मोहताज
Next Article सैमसंग भारत में लॉन्च करने वाली है SpaceMax Family Hub फ्रिज

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.