अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में आतंक की गाथा लिखने वाला कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके गैंग की कमान उसके खासमखास मयंक सिंह और राहुल सिंह ने संभाल ली। गुजरे 11 मार्च को अमन साहू का पलामू में एनकाउंटर के बाद से उसका गैंग अंडरग्राउंड हो गया था। वहीं, बुधवार यानी 14 मई की रात उसके गैंग के नाम से एक-एक कर दो प्रेस रिलीज जारी किया गया है। अब यह प्रेस रिलीज खूब वायरल हो रहा। यह प्रेस रिलीज ‘आजाद सिरकार’ (Azad Sirkaar) उर्फ कमांडर के नाम के फेसबुक वाल पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को कुख्यात राहुल सिंह और अमन साहू को टैग किया गया है। पहले पोस्ट में तमाम ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों, जमीन कारोबारियों और पशु तस्करों को धमकी दी गयी है। कहा गया है कि जिन किसी भी व्यापारी को आजाद सिरकार उर्फ कमांडर, राहुल सिंह उर्फ चीफ या फिर अमन साहू गैंग के नाम से फोन कॉल या मैसेज जाता है, तो तुरंत रिप्लाई करें। नहीं को उन लोगों को बॉस फॉरएवर अमन साहू के पास फ्री-फोकट में भेजने का जुगाड़ कर देंगे।
वहीं, दूसरे पोस्ट के जरिये आजाद सिरकार ने कई हत्याकांड और फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में जरिये अमन साहू गैंग ने बीते आठ मार्च को बड़कागांव में हुए NTPC DGM कुमार गौरव हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। 11 अप्रैल को पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र के में अमानत नदी पुल के पास शुक्रवार शाम गोलीबारी घटना की जिम्मेदारी भी ली है। इसके अलावा बीते 20 अप्रैल को शिवालय कंस्ट्रक्शन के हूर साइट में गोलीबारी और 9 मई को लातेहार के PRA इंडिया लिमिटेड द्वारा बन रहे NH-39 फोरलेन निर्माण साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इसके आगे लिखा है कि तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, वर्ना मेहनत करने के बाद तुम तो नहीं रहोगे जिन्दा, पर तुम्हारे पीछे वाले भी दर्द और तुम्हारे मौत से थर्रा जाएंगे… इसीलिए समझदारी से काम लेना, किसी के बहकावे में आकर नहीं। हालांकि, वारल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। दोनों प्रेस रिलीज में क्या लिखा है… पढ़ें हू-ब-हू
पहला प्रेस रिलीज
प्रेस विज्ञप्ति ~ 1,
#SYDNEY_AUSTRALIA,
#14_MAY_2025~~WEDNESDAY,जय श्री राम… जय महाकाल….
– मुझे जानकारी प्राप्त हुआ है की हमारे… #AMAN_SAHU_गैंग के नाम से बीते कुछ दिनों /महीनों से कुछ व्यपारियो को बेवजह परेशान करा जा रहा है, तो वो सभी निश्चिंत रहे… #हमारा गैंग बेवज़ह किन्ही को परेशान नहीं करता है….
– प्रिय ~ झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के सभी व्यापारी वासियों….
#- साथ ही साथ खासकर झारखंड में कार्यरत ~
1- वो हरएक ठीकेदार, (Civil, Railway, Road, Building अन्य किसी भी Construction) संबंधित कार्य करने वाले,
2- कोयला का एक ढेला भी कार्य करने वाले,
3- जमीन – खऱीद बिक्री करने या संबद्ध रखने वाले,
4- गाय – माता का illegally /गैर – कानूनी, #Gowmata के तस्करी में शामिल कोई भी व्यक्तिः – विशेष हो…– ध्यान पूर्वक कान का पर्दा खोलकर मेरा बातों को सुन एवं समझ लीजिए आप सभी और भविष्य में भी ध्यान रखें की हमें दोहराना ना पड़े पुनः इन बातों को…
– जिन किसी भी व्यपारी को #AZAAD_SIRKAAR, (Commander / कमांडर जी) एवं #RAHUL_SINGH, (Chief/मुखिया जी) #AMAN_SAHU_गैंग से Phone Call या मैसेज जाता है त्वरित /तत्काल में Response /Reply करें…
– वर्ना जिनको नीचे इस धरती में मन नहीं लगता है या – हमारे BOSS Forever #AMAN_SAHU_jee… के पास फ्री – फोकट में जाने का ईच्छा होगा उसको बिना किसी बुकिंग के तत्काल भेजने का उतम प्रबंध कर देंगे…
– बेहतर हो जितना जल्दी हो सके तो, Phone Call या मैसेज जाने पर तुरंत मैनेज करें वर्ना, हमे या हमारे BOSS को अपने अंजाम का पता था, कहीं ऐसा ना हो की आपलोगों के जिंदगी और ह्रदय गति रोकने के लिए मजबूर होना पड़े हमें….
“#AMAN_SAHU को साजिश, सड़यंत्र के तहत – हत्या /मारकर भी” आप कोई भी #AMAN_SAHU के विचार, मार्ग को ख़तम नहीं कर सकते….
लेखन – स्मृतिशेष #AMAN_SAHU_jee (BOSS_Forever)…
तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, वर्ना मेहनत करने के बाद तुम तो नहीं रहोगे जिन्दा हाँ पर तुम्हारे पीछे वाले भी दर्द और तुम्हारे मौत से थरा जाएंगे…
इसीलिए समझदारी से काम लेना – किसी के बहकावे में आकर नहीं…
#AMAN_SAHU_GANG, BOSS_Forever,
#AZAAD_SIRKAAR, (Commander /कमांडर जी)#LAWRENCE_BISHNOI_GROUP,
#JITENDRA_MAAN_GOGI,
#HASIM_BABA,
#MAYANK_SINGH,
#KALA_RANA,
#GOLDY_BARAR,
#ROHIT_GODHARA,
#ANMOL_BISHNOI,जय श्री राम… जय महाकाल…
जोहार – झारखंड,
जय हिन्द, भारत माता की जय…#AMAN_SAHU_GANG, BOSS_Forever,
~#AZAAD_SIRKAAR, (Commander /कमांडर जी)#RAHUL_SINGH, (Chief /मुखिया जी)
~ #AZAAD_SIRKAAR,आज के 24×7 नाम याद रखना वर्ना इसबार हमलोग तो होली नहीं खेले है पर आपके एवं आपके लोगों के साथ खून का होली खेलेंगे…
दूसरा प्रेस रिलीज
प्रेस विज्ञप्ति ~ 2,
#SYDNEY_AUSTRALIA,
#14_MAY_2025~~WEDNESDAY,जय श्री राम… जय महाकाल….
1 – बीते 08_March_2025 को ~ BarkaGaon के NTPC के DGM – Kumar Gaurav हत्याकांड का जिम्मेवारी लेता हूँ… जैसा की Jharkhand Police ने पूर्व में 24/25_March_2025 को Press Conference करें हुए थे ☝️
2- बीते 11_April_2025 को ~ पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में अमानत नदी पुल के पास शुक्रवार शाम गोलीबारी घटना का – जिम्मेवारी लेता हूँ…
3- बीते 20_April_2025 को ~ शिवालया कंस्ट्रक्श्न के हूर साइट पर चली गोलीबारी घटना का – जिम्मेवारी लेता हूँ…
4- बीते 09_May_2025 को ~> PRA India Limited India Limited के – लातेहार में एनएच-39 के फोरलेन निर्माण साइटपर, कुड़ु से उदयपुरा तक फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार के – गोलीबारी घटना का – जिम्मेवारी लेता हूँ…
– जिन किसी भी व्यपारी को #AZAAD_SIRKAAR, (Commander / कमांडर जी) एवं #RAHUL_SINGH, (Chief/मुखिया जी) #AMAN_SAHU_गैंग से Phone Call या मैसेज जाता है त्वरित /तत्काल में Response /Reply करें…
“#AMAN_SAHU को साजिश, सड़यंत्र के तहत – हत्या /मारकर भी” आप कोई भी #AMAN_SAHU के विचार, मार्ग को ख़तम नहीं कर सकते….
लेखन – स्मृतिशेष #AMAN_SAHU_jee (BOSS_Forever)…
*
तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, वर्ना मेहनत करने के बाद तुम तो नहीं रहोगे जिन्दा हाँ पर तुम्हारे पीछे वाले भी दर्द और तुम्हारे मौत से थरा जाएंगे…इसीलिए समझदारी से काम लेना – किसी के बहकावे में आकर नहीं…
#AMAN_SAHU_GANG, BOSS_Forever,
#AZAAD_SIRKAAR, (Commander /कमांडर जी)*
#LAWRENCE_BISHNOI_GROUP,
#JITENDRA_MAAN_GOGI,
#HASIM_BABA,
#MAYANK_SINGH,
#KALA_RANA,
#GOLDY_BARAR,
#ROHIT_GODHARA,
#ANMOL_BISHNOI,जय श्री राम… जय महाकाल…
जोहार – झारखंड,
जय हिन्द, भारत माता की जय…#AMAN_SAHU_GANG, BOSS_Forever,
~#AZAAD_SIRKAAR, (Commander /कमांडर जी)#RAHUL_SINGH, (Chief /मुखिया जी)
~ #AZAAD_SIRKAAR,आज के 24×7 नाम याद रखना वर्ना इसबार हमलोग तो होली नहीं खेले है पर आपके एवं आपके लोगों के साथ खून का होली खेलेंगे…
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 31 हार्डकोर नक्सली ढेर, 450 IED और 12 हजार किलो राशन बरामद

