Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 04:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अमृत महोत्सव बना राष्ट्र का उत्सव : योगी
Headlines

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अमृत महोत्सव बना राष्ट्र का उत्सव : योगी

August 14, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरे देश आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव एक राष्ट्र उत्सव बन गया है। मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी पांच कालिदास मार्ग पर होमगार्ड तिरंगा यात्रा के समापन मौके पर बोलते हुए कहा कि आजादी महोत्सव के साथ हर व्यक्ति को जोड़ने की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी से मिली है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि होमगार्ड के जवान ब्लॉक स्तर से शुरू होकर यहां वृहद स्तर पर अपनी यात्रा लेकर पहुंचे हैं। हमारी आज जो भी अस्मिता है, वह देश की वजह से है। हम खुशहाल हैं तो इसलिए कि हम स्वतंत्र हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी में देश ने मिलकर लड़ाई लड़ी। स्वास्थ्यकर्मियों प्रशासन के हर तबके ने मिलकर लड़ाई लड़ी। परिणामस्वरूप हम आज सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं और आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। आजादी महोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर सबकी निगाहें थीं। यहां पुलिस का जवान हो या वरिष्ठ अधिकारी, हर एक व्यक्ति इस अभियान के साथ स्वतः स्फूर्त भाव से जुड़ रहा है। समाज का हर तबका इससे जुड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विभाजन विभीषिका के रूप में प्रदेश में मनाया जा रहा है। सभी 75 जिलों में उस विभीषिका को स्मरण करते हुए मौन यात्रा निकाली जा रही है। कल उल्लासपूर्ण रूप से आजादी का अमृत वर्ष मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने 25 वर्ष की कार्ययोजना अमृत काल का लक्ष्य हमारे सामने रखा है। हम अगले 25 वर्ष में कहां होंगे, यह हमारे ऊपर दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हर स्तर पर आपका साथ दिया। कोई भेदभाव नहीं किया। दो वर्ष पहले मैं होमगार्ड के रैतिक परेड में शामिल हुआ। होमगार्डों के भत्ते में वृद्धि की गई। होमगार्ड का जवान आज अगर दुर्घटना का शिकार हो जाये तो उसके लिए पांच लाख बीमा कवर दिया जा रहा है। अब तक 800 से अधिक परिवारों को ये लाभ भी दिया गया है। होमगार्ड्स के जवानों की उपयोगिता हमको पता है। हमने उनकी सेवा का उपयोग किया। गृह विभाग और होमगार्ड विभाग साथ-साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की आप सबको शुभकामनाएं। मेरा देश मेरे व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक जीवन से भी महत्वपूर्ण है, इस भाव से कार्य करें। अगले 25 वर्ष में हमारा प्रयास हो कि हमारा भारत दुनिया मे एक सशक्त छवि के साथ उभरेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह में नशा के लिए 50 रुपये नहीं देने पर युवक की हत्या
Next Article निःस्वार्थ को पहचानें, नकली से सावधान रहेंः मोहन भागवत

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.