Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 09:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आयुष्मान खुराना ने 19 साल पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान अपनी भावनाओं को ताहिरा के सामने किया था कबूल
Headlines

आयुष्मान खुराना ने 19 साल पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान अपनी भावनाओं को ताहिरा के सामने किया था कबूल

March 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने 19 साल पहले अपनी पत्नी और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप के साथ अपनी भावनाओं को कबूल करने के बारे में एक पोस्ट साझा की है। यह दंपति 19 साल का जश्न मना रहा है और आयुष्मान ने खुलासा किया कि कैसे उसने अपनी भावनाओं को स्वीकार किया। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर ताहिरा का कोलाज शेयर कर एक रोमांटिक पोस्ट साझा की है। अभिनेता को याद है कि कैसे 19 वर्ष पहले दोनों अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। आयुष्मान खुराना ने लिखा-‘यह 2001 की बात थी। हम अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 1.48 बजे मैंने फोन पर अपनी भावना को स्वीकार कर लिया। मेरे स्टीरियो पर ब्रायन एडम्स का गाना चल रहा था। इसके साथ 19 साल हो गए हैं।’

इन तस्वीरों में ताहिरा को सफेद टी-शर्ट पहने और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। आयुष्मान और ताहिरा के प्रशंसकों को उनक प्यार भरा पोस्ट देखकर अच्छा लगा। एक प्रशसंक ने लिखा-‘क्या आप भी जानते हैं कि कितने लोग वास्तव में इसे पढ़ने के बाद अपने प्रियजनों को अपनी भावनाओं को स्वीकार करने जा रहे हैं!’ वहीं दूसरे ने लिखा-‘साझा करने के लिए धन्यवाद।’ एक और ने लिखा-‘कितना प्यार है।’ आयुष्मान खुराना को 16 साल की उम्र में ही ताहिरा कश्यप से प्यार हो गया था। 12 साल तक लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली थी। दोनों के 2 बच्चे बेटा विराजवीर खुराना और बेटी वरुष्का हैं।
आयुष्मान ने 21 जनवरी को इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी ताहिरा को जन्मदिन की बधाई दी थी। आयुष्मान ने लिखा था-‘ताहिरा मतलब सच्ची और नेक। यही तुम हो। यह मुंबई में और आपका मेरे जीवन में पहला साल था। संतोष हमारा पहला हाउस हेल्प छुट्टी पर था और हमने पूरा दिन सफाई में बिताया था। तुम आई और दुनिया बदल गई मेरी, तुमने मेरे जीवन और प्रेम के प्रति मेरे नजरिये को बदला। ‘ताहिरा मतलब सच्ची और नेक। यही तुम हो। जन्मदिन की बधाई प्यार!’
आयुष्मान हाल में रिलीज हुई हितेश केवले की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ में नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष्मान ने जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। आयुष्मान जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। यह फिल्म इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleश्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बनेगा 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड
Next Article तीन साल बाद अक्टूबर में रिलीज होगी संजय दत्त की फिल्म ‘तोरबाज’

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.