Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 06:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबरी मस्जिद केस: आडवाणी, जोशी समेत सभी आरोपियों के बयान 4 जून को दर्ज कराए जाएंगे
Headlines

बाबरी मस्जिद केस: आडवाणी, जोशी समेत सभी आरोपियों के बयान 4 जून को दर्ज कराए जाएंगे

May 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ। राम जन्मभूमि – बाबरी मस्जिद विवाद मामले में सीबीआई की अदालत 4 जून को भाजपा नेताओं समेत सभी 32 आरोपियों के बयान दर्ज करेगी। विवादित ढांचे के मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती और विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय आदि अभियुक्त हैं। विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने अपने आदेश में यह भी जिक्र किया था कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछली आठ मई को विशेष न्यायालय को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस मामले की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण घोषित लॉकडाउन में अभियुक्तों और गवाहों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करना मुश्किल होगा।

विशेष सीबीआई अदालत ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह जरूरी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अदालत कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस की सुविधा उपलब्ध कराएं। हालांकि, वह पहले 14 मई तक यह काम पूरा कर लेने की बात कह चुके हैं लेकिन तय तारीख तक कुछ भी नहीं हुआ।

दर्ज किए गए थे 49 मुकदमे

इन सबके बीच इस बात पर गौर करना जरूरी है कि विशेष अदालत को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इस मामले की सुनवाई गत 20 अप्रैल तक पूरी कर लेनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। लिहाजा विशेष अदालत की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मियाद को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया। विशेष सीबीआई अदालत अभियोजन पक्ष के बयान दर्ज कर चुकी है और अब उसे अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा-313 के तहत अभियुक्तों के बयान दर्ज करने हैं। दरअसल, 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में 49 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के बाद 49 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इनमें से 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन को आईसीआईसीआई बैंक की ओर से सौंपा गया हैंडग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर
Next Article क्विज में छात्रों को मोबाइल और TAB जीतने का मौका

Related Posts

Headlines

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 31 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 31, 2026

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.