Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दोपहर के सन्नाटे में पहुंची सफेद कार, नई नवेली दुल्हन को ले हो गई फुर्र
Headlines

दोपहर के सन्नाटे में पहुंची सफेद कार, नई नवेली दुल्हन को ले हो गई फुर्र

August 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : अभी हाथों की मेहंदी का रंग पूरी तरह फीका भी नहीं पड़ा था। शादी को महज तीन महीने हुए थे। नए-नए सपनों के साथ बसा घर अचानक एक दोपहर उजड़ गया। दोपहर का वक्त… मोहल्ले में सन्नाटा… तभी एक चमचमाती सफेद स्विफ्ट कार घर के सामने आकर रुकी। कुछ ही मिनट बाद कार फिर निकली, लेकिन इस बार उसमें तीन महीने पहले ब्याही दुल्हन भी थी। इसके बाद नवविवाहिता और कार दोनों ऐसे गायब हुए कि अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह सनसनीखेज मामला रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर हुरुमगढ़ा का है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को रांची के कांके का रहने वाला एक युवक जबरन अपने साथ ले गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

auto

दोपहर का सन्नाटा… और कुछ मिनटों में बदल गई पूरी जिंदगी

पीड़ित उपेंद्र लाल (24) ने भुरकुंडा थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 28 जुलाई की दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच घर के आसपास ज्यादा चहल-पहल नहीं थी। इसी दौरान रांची के कांके थाना क्षेत्र के होशिर गांव निवासी कैफ अंसारी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से उनके घर पहुंचा। उपेंद्र का आरोप है कि कैफ उनकी 20 वर्षीय पत्नी तन्नु कुमारी को शादी करने की नीयत से अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, फिर आसपास के इलाकों में खोजबीन हुई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

अप्रैल में बजी थी शहनाई, अगस्त आते-आते टूट गया परिवार

उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2026 में पूरे रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी तन्नु कुमारी से हुई थी। परिवार खुश था और नई जिंदगी की शुरुआत हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि महज तीन महीने बाद ऐसा दिन भी आएगा, जब पत्नी अचानक घर से गायब हो जाएगी और उसे पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी कैफ अंसारी तन्नु के मायके कांके के होशिर गांव का रहने वाला है। इसी वजह से पुलिस अब दोनों के पुराने संबंधों और कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।

सफेद स्विफ्ट बनी सबसे बड़ा सुराग, मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी और महिला दोनों के मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से दोनों मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर रही है। साथ ही सफेद रंग की स्विफ्ट कार की भी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही दोनों तक पहुंचा जा सकेगा।

पति की एक ही गुहार- पत्नी सकुशल मिल जाए

पत्नी के गायब होने के बाद से उपेंद्र और उसका परिवार गहरे सदमे में है। उपेंद्र ने भुरकुंडा थानेदार को लिखित आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक महिला या आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह जबरन अपहरण का मामला है या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है।

इसे भी पढ़ें : रिटायरमेंट के बाद भी साथ नहीं छोड़ेगी कोल इंडिया, बनी रहेगी सुरक्षा कवच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगर आपका बच्चा पढ़ाई में नहीं लगा पा रहा मन, तो आज ही शुरू कराएं मेडिटेशन
Next Article बिहार से उठी नशामुक्ति की नई मुहिम, CM सम्राट बोले- अब गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.