Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 04:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार से उठी नशामुक्ति की नई मुहिम, CM सम्राट बोले- अब गांव-गांव पहुंचेगा अभियान
Headlines

बिहार से उठी नशामुक्ति की नई मुहिम, CM सम्राट बोले- अब गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

August 2, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएगी। इसी सोच के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। पटना के लोक भवन से सीएम सम्राट चौधरी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े। बिहार में अभियान की शुरुआत दीप जलाकर की गई और मौजूद लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव नशामुक्त युवा ही रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य तय किया है, उसमें युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। अगर युवा स्वस्थ रहेंगे, अनुशासित रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे, तभी वे देश और समाज के विकास में पूरी ताकत से योगदान दे पाएंगे।

auto

सिर्फ कानून से नहीं, समाज की भागीदारी से मिलेगी सफलता

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या कानून के भरोसे नहीं जीती जा सकती। सरकार कानून बना सकती है, लेकिन उसकी सफलता तभी होगी जब समाज भी इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि हर गांव, हर शहर, हर स्कूल और हर कॉलेज तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना होगा। इसके लिए युवाओं को इस अभियान का सबसे बड़ा भागीदार बनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे को सिर्फ व्यक्तिगत समस्या न समझें, बल्कि इसे पूरे समाज के भविष्य से जुड़ा मुद्दा मानें। जब परिवार, समाज और सरकार मिलकर काम करेंगे, तभी इस अभियान का असर जमीन पर दिखाई देगा।

शराबबंदी से महिलाओं और परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा

सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में शराबबंदी लागू की गई थी। आज उसके सकारात्मक नतीजे समाज में साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं और परिवारों को मिला है। घरों का माहौल बेहतर हुआ है, घरेलू विवादों में कमी आई है और समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ने इस फैसले के जरिए पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है।

ब्रह्माकुमारीज के साथ मिलकर चलेगा बड़ा अभियान

सीएम सम्राट चौधरी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था भारत सरकार के साथ मिलकर नशामुक्ति अभियान चला रही है। अब बिहार सरकार भी ब्रह्माकुमारीज के साथ समझौता करने की दिशा में पहल करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि गांवों, शहरों, स्कूलों, कॉलेजों और युवाओं तक बड़े स्तर पर पहुंचे। इसके लिए बिहार सरकार और ब्रह्माकुमारीज के बीच एमओयू करने की तैयारी की जाएगी।

शिक्षा और सकारात्मक माहौल को बताया सबसे बड़ा हथियार

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका बेहतर शिक्षा और अच्छा माहौल देना है। इसी उद्देश्य से राज्य में उच्च शिक्षा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं, ताकि युवाओं को अपने राज्य में ही बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का इतिहास ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति का रहा है। आज जरूरत है कि राज्य के युवा उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं और विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।

युवाओं से लिया संकल्प, नशामुक्त बिहार बनाने की अपील

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह अभियान करोड़ों युवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहने का संकल्प लें और अपने परिवार, दोस्तों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। माई भारत और ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और हरित पौधा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, ब्रह्माकुमारीज की बहन वर्णिका, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, आपदा मित्र और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सहकारी बैंकों को हाईटेक बनाने की तैयारी, CM सम्राट बोले- किसानों की आय बढ़ाने पर हो पूरा फोकस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदोपहर के सन्नाटे में पहुंची सफेद कार, नई नवेली दुल्हन को ले हो गई फुर्र
Next Article 12वें वेतन समझौते में देरी पर फूटा कोयला श्रमिकों का गुस्सा, 10 अगस्त को देशभर में घेराव

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.