WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा के आम चुनाव और देश के 6 राज्यों व जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने बिहार में लगभग 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती की है। इसके संबंध में EC की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ECI ने बिहार में की अधिकारियों की तैनाती
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 6 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा के आम चुनावों और 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।
- बिहार में चुनावों के विभिन्न चरणों को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 8.5 लाख चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई है। तैनात किए जाने वाले कार्मिकों में लगभग 4.53 लाख मतदान कार्मिक, 2.5 लाख पुलिसकर्मी, 28,370 मतगणना कार्मिक, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर अधिकारी, 4,840 मतगणना हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 तक आंगनवाड़ी सेविकाएं शामिल हो सकती हैं।
- चुनाव प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए 90,712 बीएलओ (BLOs) और 243 ईआरओ (EROs) को उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें मतदाता एक कॉल पर या ईसीआईनेट (ECINet) ऐप के माध्यम से बुक-अ-कॉल टू बीएलओ सुविधा का उपयोग कर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, शिकायत/प्रश्न दर्ज कराने के लिए कॉल सेंटर नंबर +91 (एसटीडी कोड) 1950 भी उपलब्ध है, जो जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/रिटर्निंग ऑफिसर (RO) स्तर पर कार्य करता है।
- तैनात सभी कर्मियों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 28A के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्त माना जाएगा।
- पहली बार, बिहार की प्रत्येक 243 विधानसभा सीटों के लिए एक सामान्य प्रेक्षक (General Observer) की तैनाती की गई है, जो आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा, 38 पुलिस प्रेक्षक और 67 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। प्रेक्षक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात रहेंगे और नियमित रूप से राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों से मिलकर उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग की बड़ी चेतावनी: फर्जी एआई वीडियो पर होगी सख्त कार्रवाई

