Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धनसार में एफसीआई यार्ड पर अंधाधुंध फायरिंग, ट्रक ड्राइवर घायल
झारखंड

धनसार में एफसीआई यार्ड पर अंधाधुंध फायरिंग, ट्रक ड्राइवर घायल

October 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एफसीआई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित एफसीआई रेलवे यार्ड लोडिंग प्वाइंट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

ठेकेदारों पर आरोप, भीड़ ने पकड़े तीन लोग

मौके पर मौजूद ट्रक एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी, बाद में पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पुष्टि की है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वहीं, घटना को लेकर एफसीआई गोदाम के ठेकेदार संजय सिंह और कुणाल सिंह पर गोलीबारी कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

auto

स्कॉर्पियो जब्त, हथियार बरामद

गोलीबारी के दौरान मौके से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चालकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। साथ ही, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और गोलियां भी बरामद की गई हैं।

हड़ताल कर रहे थे ट्रक चालक

दरअसल, एफसीआई के ट्रक चालक किराया वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार 20-25 लोग पहुंचे और चालकों को धमकाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की, जिसमें एक चालक घायल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों को पकड़ लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को बेनकाब करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव : 8.5 लाख कर्मचारी डिप्युट, EC की अधिसूचना जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विस चुनाव : 8.5 लाख कर्मचारी डिप्युट, EC की अधिसूचना जारी
Next Article मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को बांटे चेक

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.