Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 01:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विस चुनाव का बिगुल : पीएम मोदी का ‘मिशन बिहार’ आज से शुरू
Headlines

बिहार विस चुनाव का बिगुल : पीएम मोदी का ‘मिशन बिहार’ आज से शुरू

October 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 24 अक्टूबर को बिहार से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रहे हैं। दिल्ली से ही उन्होंने वर्चुअल कार्यक्रमों… ‘बुजुर्गों से संवाद’ और ‘रन फॉर बिहार यूनिटी’ के जरिए इस अभियान की नींव रख दी थी। इन कार्यक्रमों में मोदी ने विकास, विरासत और एकता पर खास जोर दिया।

‘कर्पूरी ग्राम’ से होगी शुरुआत

पीएम मोदी अपने अभियान की शुरुआत भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव ‘कर्पूरी ग्राम’ से करेंगे। यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है। कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों की राजनीति के सबसे बड़े चेहरों में से एक रहे हैं। भाजपा इस कदम के जरिए सामाजिक न्याय के मुद्दे को अपनी ओर खींचने और महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है।

auto

समस्तीपुर और बेगूसराय में दो विशाल जनसभाएं

कर्पूरी ग्राम से श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। मिथिलांचल और औद्योगिक इलाकों में एनडीए के लिए माहौल बनाने की दृष्टि से ये रैलियां अहम मानी जा रही हैं। भाजपा ने इन आयोजनों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि “नए बिहार का सपना देखने वाले पीएम का स्वागत करने को जनता तैयार है।”

अमित शाह भी संभालेंगे मोर्चा

भाजपा की रणनीति सिर्फ मोदी रैलियों तक सीमित नहीं है। आज ही के दिन गृह मंत्री अमित शाह भी सीवान और बक्सर में दो रैलियां करेंगे। एक ही दिन में दो शीर्ष नेताओं की चार बड़ी रैलियां बताती हैं कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ रही है और कोई क्षेत्र खाली नहीं छोड़ना चाहती।

बिहार में भाजपा का पूरा फोकस ‘एकता और विकास’ पर

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ रैली नहीं, बल्कि एक बहुआयामी राजनीतिक संदेश है। ‘बुजुर्गों से संवाद’ कार्यक्रम से वे स्थिरता और अनुभव पर जोर दे रहे हैं, वहीं ‘रन फॉर बिहार यूनिटी’ के जरिये युवाओं को जाति-धर्म से ऊपर उठने का संदेश दे रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर की धरती से शुरुआत कर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार उसका फोकस सामाजिक समीकरण और विकास, दोनों पर रहेगा।

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव 2025 : कौन किस सीट से लड़ रहा चुनाव… देखें पूरी लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 24 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मंधाना-प्रतिका की तूफानी साझेदारी, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत

Related Posts

Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.