Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 12:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार की उड़ान पर सीएम की मुहर, 50 लाख करोड़ निवेश योजना शुरू
Headlines

बिहार की उड़ान पर सीएम की मुहर, 50 लाख करोड़ निवेश योजना शुरू

December 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना में 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सीएम नीतीश कुमार ने उद्योग विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि तेज आर्थिक विकास और रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण जरूरी है। बिहार ने इस दिशा में पिछले वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

2005 से 2025 तक उद्योगों की तस्वीर कैसे बदली

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 में राज्य में 46 औद्योगिक क्षेत्र थे, जो 2025 में बढ़कर 94 हो गए। औद्योगिक इकाइयों की संख्या 1674 से बढ़कर 3500 तक पहुंच गई। इसके अलावा, बिहार से औद्योगिक उत्पादों का निर्यात 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 17 हजार करोड़ रुपये हो गया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग भी 72 हजार से बढ़कर 35 लाख तक पहुंच गए। जीएसडीपी में उद्योगों का योगदान अब 21 प्रतिशत से अधिक है।

auto

अगले 5 साल में 50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत राज्य को भारत के शीर्ष पांच निवेश अनुकूल राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए देश और विदेश के व्यापारिक केंद्रों में निवेशक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

योजना में शामिल प्रमुख बिंदु:

  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत बनाना
  • 5 नए मेगा फूड पार्क
  • 10 औद्योगिक पार्क और 100 एमएसएमई पार्क
  • 7 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
  • सभी जिलों में एमएसएमई केंद्र

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से हजारों को मदद

अब तक 44,073 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। इससे बड़ी संख्या में लोग अपना कारोबार शुरू कर चुके हैं और रोजगार भी बढ़ा है।

बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में कदम

राज्य सरकार डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी जैसी योजनाओं पर भी तेजी से काम कर रही है। इनकी निगरानी और कार्यान्वयन के लिए शीर्ष समिति का गठन किया गया है।

नए औद्योगिक पार्क और क्लस्टर की तैयारी

गया जिले के डोभी में 1700 एकड़ में फैले एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर की स्थापना जल्द शुरू होगी। राज्य के 29 जिलों में 31 नए अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें 10 सेक्टर आधारित पार्क भी शामिल होंगे। इस पूरे काम पर लगभग 26,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बुनियादी सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई संपर्क, बिजली और कानून व्यवस्था में सुधार से अब उद्योगों के लिए बेहतरीन माहौल तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश ने धान अधिप्राप्ति पर कड़ी चेतावनी दी, अधिकारियों में हलचल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसात हजार के दो बेल बॉन्ड भरकर लौटे सीएम, अगली सुनवाई पर अपडेट… जानें
Next Article हवाई किराये पर लगाम, सरकार ने फिक्स किया रेट… जानें

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.