Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 12:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM सम्राट का मानव तस्करी पर नकेल, बोले- तस्करों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ितों को देंगे नया जीवन
Headlines

CM सम्राट का मानव तस्करी पर नकेल, बोले- तस्करों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ितों को देंगे नया जीवन

August 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में बच्चों के गायब होने और मानव तस्करी के मामलों पर सरकार ने अब पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी कर ली है। सीएम सम्राट चौधरी ने साफ लहजे में कहा है कि राज्य में मानव तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इस मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तस्करी के चंगुल से छुड़ाए गए लोगों को सिर्फ उनके परिवार तक पहुंचा देना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में सिर उठाकर जीने के लिए पुनर्वास, हुनरमंद बनाने और रोजगार देने की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। सीएम सम्राट चौधरी शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में गृह विभाग की तरफ से आयोजित ‘गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, तस्करी की रोकथाम और पीड़ितों की मदद को लेकर गंभीर मंथन हुआ।

1200 से ज्यादा बच्चे बरामद, पलायन रोकने के लिए उद्योगों को बढ़ावा

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चा गायब होने के बाद के शुरुआती घंटे सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार में मामलों की रियल टाइम मॉनीटरिंग शुरू की गई है, जिसके शानदार नतीजे देखने को मिले हैं। इस व्यवस्था की बदौलत अब तक 1,200 से ज्यादा लापता बच्चों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर ही तस्कर लोगों को बाहर काम दिलाने का झांसा देते हैं। इसलिए केवल पुलिसिया कार्रवाई से यह बुराई खत्म नहीं होगी, बल्कि लोगों को उनके अपने इलाके में काम देना होगा। सरकार इसी दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है और हाल ही में स्टील सेक्टर में 51 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश समझौते किए गए हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और मजबूरी में होने वाला पलायन रुकेगा।

5.50 लाख शिकायतें दूर, ‘नया सवेरा 3.0’ का आगाज

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का जिक्र करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से 30 दिनों के भीतर मामलों को निपटाया जा रहा है। अब तक आए 6 लाख से ज्यादा आवेदनों में से 5.50 लाख से अधिक का सफल निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय है और अगर कहीं सुनवाई नहीं होती, तो हर महीने के दूसरे मंगलवार को वह खुद आम जनता के सामने बैठकर समस्याएं सुनते हैं।

तस्करी के खिलाफ लड़ाई को नया आयाम देते हुए उन्होंने ‘नया सवेरा 3.0’ अभियान का भी जिक्र किया। ‘नया सवेरा 1.0’ और ‘2.0’ की सफलता के बाद अब इस तीसरे चरण में जन-जागरूकता, रेस्क्यू ऑपरेशन और पीड़ितों के पूर्ण पुनर्वास पर खास ध्यान दिया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, वरिष्ठ न्यायविदों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान मानव तस्करी के खतरों और बचाव पर आधारित एक विशेष वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि बिहार सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस अपराध को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : शराबबंदी पर ‘सम्राट’ कार्रवाई… जुलाई में 1.21 लाख छापेमारी, 13 हजार लोग गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकॉरपोरेट की ऐश-ओ-आराम छोड़ चुनी खाकी, देश सेवा के जज्बे से पहले ही अटेम्प्ट में पाई AIR-66
Next Article 31 दिसंबर 2028 तक मां जानकी को भव्य मंदिर में विराजमान कर देंगे : सीएम सम्राट

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.