Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 02:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलोगे-कूदोगे बनोगे अफसर… सीएम सम्राट कल बांटेंगे स्कॉलरशिप और नौकरी
Headlines

खेलोगे-कूदोगे बनोगे अफसर… सीएम सम्राट कल बांटेंगे स्कॉलरशिप और नौकरी

July 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में खेलों का माहौल तेजी से बदल रहा है और मैदान पर पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों की मेहनत को अब नया मुकाम मिल रहा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से कल एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। कल यानी 24 जुलाई को पटना के कंकड़बाग स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में दिन के 12:30 बजे से भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें सीएम सम्राट चौधरी राज्य के होनहार खिलाड़ियों को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत जॉइनिंग लेटर, खेल छात्रवृत्ति चयन पत्र और खेल सम्मान राशि सौंपेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी दे रही है। इसका मकसद खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है ताकि वे बिना किसी चिंता के सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे सकें।

स्टार गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार बनेंगे डीएसपी

इस साल ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार का नाम सबसे प्रमुख है, जिन्हें पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं एथलेटिक्स के खिलाड़ी पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक यानी एसआई बनाया जा रहा है। इन बड़े चेहरों के अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों समेत विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सरकारी सेवा का नियुक्ति पत्र मिलेगा। पिछले दो वर्षों के आंकड़े देखें तो राज्य सरकार अब तक 180 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय पदकों से चमके खिलाड़ियों को मिलेंगे लाखों रुपये

समारोह में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को मोटी सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सेतु एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी हैं। इसी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं कॉमनवेल्थ यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में ब्रोंज मेडल जीतने वाली महरयम फातिमा को 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा।

637 होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप, मशाल अभियान से निकले 269 बच्चे

खिलाड़ियों को बेहतरीन कोचिंग, न्यूट्रिशन, खेल किट और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का खर्च उठाने के लिए बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना 2026 की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रेरणा, सक्षम और उत्कर्ष नाम से तीन योजनाएं चल रही हैं, जिनमें खिलाड़ियों को हर साल 3 लाख, 5 लाख और 20 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है। इस साल कुल 637 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के लेटर दिए जाएंगे। इनमें उत्कर्ष योजना के 21, सक्षम योजना के 184 और प्रेरणा योजना के 432 खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रेरणा योजना के 432 में से 269 बच्चों को राज्यभर में चलाए गए ‘मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम’ के जरिए खोजकर निकाला गया है, जो अब बिहार को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाने में अहम योगदान देंगे।

इसे भी पढ़ें : अब ‘परदेस’ नहीं, ‘अपने प्रदेश’ में संवरेगा बेटियों का कल… सीएम सम्राट ने रखी नींव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब ‘परदेस’ नहीं, ‘अपने प्रदेश’ में संवरेगा बेटियों का कल… सीएम सम्राट ने रखी नींव
Next Article B.Com पास हैं तो मौका न गंवाएं, ICSI में नौकरी और 81,100 रुपए तक सैलरी

Related Posts

झारखंड

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026
Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026

राशिफल @ 11 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 11, 2026

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.