Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 01:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब ‘परदेस’ नहीं, ‘अपने प्रदेश’ में संवरेगा बेटियों का कल… सीएम सम्राट ने रखी नींव
Headlines

अब ‘परदेस’ नहीं, ‘अपने प्रदेश’ में संवरेगा बेटियों का कल… सीएम सम्राट ने रखी नींव

July 23, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : कभी ट्रेनिंग के लिए बैग बांधकर दूसरे राज्यों का रुख करने वाली बिहार की बेटियों के लिए आज यानी 23 जुलाई का दिन एक नया सवेरा लेकर आया। अब अपनी ही माटी पर हुनर की नई इबारत लिखी जाएगी। बिहटा के सिकंदरपुर में जब ‘राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला)’ के स्थायी परिसर का शिलान्यास हुआ, तो यह सिर्फ एक सरकारी इमारत की नींव नहीं थी, बल्कि राज्य की लाखों बेटियों के आत्मनिर्भर बनने के सपनों की पहली ईंट थी। खराब मौसम की वजह से भले ही सीएम सम्राट चौधरी सीधे आयोजन स्थल पर न पहुंच सके हों, लेकिन ‘संकल्प’ सभागार से जब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाया, तो डिजिटल स्क्रीन के पार बैठी छात्राओं की आंखों में एक नई चमक साफ तैर रही थी।

मुफ्त जमीन पर 100 करोड़ का निवेश, विदेशों में भी चमकेंगी बेटियां

बिहटा के सिकंदरपुर की जिस चार एकड़ जमीन पर कल तक सन्नाटा पसरा रहता था, वहां अब 99.97 करोड़ की लागत से एक शानदार और आधुनिक परिसर आकार लेने जा रहा है। इसके लिए बिहार सरकार ने पूरी जमीन मुफ्त में दी है। लेकिन कहानी सिर्फ एक भवन तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम के दौरान जब बिहार सरकार और केंद्र के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के बीच SIIC यानी स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के समझौते पर हस्ताक्षर हुए, तो मानो युवाओं के लिए दुनिया के दरवाजे खुल गए। अब बिहार के बेटियों और युवाओं को ऐसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया जाएगा कि वे सिर्फ पटना या दिल्ली में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी अपने हुनर का डंका बजा सकेंगे।

नौकरी मांगने वाली नहीं, दूसरों को रोजगार देने वाली बनेंगी बेटियां

सभागार में गूंजती अपनी आवाज में सीएम सम्राट चौधरी ने जब बेटियों के भविष्य का खाका खींचा, तो उसमें एक मजबूत विश्वास झलक रहा था। उन्होंने साफ कहा कि कौशल विकास का असली मतलब सिर्फ हाथों में नौकरी का लिफाफा थमाना नहीं है, बल्कि युवाओं को इतना सक्षम बनाना है कि वे खुद मालिक बनें और दूसरे लोगों को रोजगार दे सकें। मुख्यमंत्री के इन शब्दों ने वहां मौजूद हर चेहरे पर एक नया भरोसा भर दिया कि 2047 के विकसित भारत के सपने की मजबूत इमारत इन्हीं स्किल्ड हाथों के दम पर खड़ी होगी।

महज 10 रुपये में इंजीनियरिंग, 5 रुपये में पॉलिटेक्निक और सीख रहे जापानी-जर्मन

बिहार के इस बदलते मंजर की कहानी आंकड़ों में भी बखूबी दिखती है। राज्य में आज करीब 1,500 कौशल प्रशिक्षण केंद्र रात-दिन युवाओं के भविष्य को तराशने में जुटे हैं। 12 लाख से ज्यादा युवा यहां से ट्रेनिंग लेकर निकल चुके हैं और पौने दो लाख के करीब अभी हुनर सीख रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि आर्थिक तंगी अब पढ़ाई में रोड़ा नहीं बनती। बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिर्फ 10 रुपये और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में महज 5 रुपये की फीस में उच्च स्तर की पढ़ाई मिल रही है। इतना ही नहीं, कॉलेजों की ‘लैंग्वेज लैब’ में बैठकर गांव-देहात से आने वाले बच्चे अब बेझिझक जापानी, जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषाएं फर्राटेदार बोल रहे हैं।

उम्मीदों की नई भोर और एक साझा संकल्प

समारोह के दौरान जब केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी का संदेश सुनाया गया और बिहटा में बनने वाले इस परिसर पर एक छोटी सी डॉक्यूमेंट्री फिल्म चली, तो सभागार तालियों से गूंज उठा। राज्य के युवा और रोजगार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत केंद्र और राज्य सरकार के दर्जनों आला अधिकारी इस बात के गवाह बने कि कैसे बिहार अपनी पुरानी सोच को पीछे छोड़कर हुनरमंद भविष्य की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बिहटा की यह चार एकड़ जमीन जल्द ही एक ऐसी प्रयोगशाला बनेगी, जहां से तैयार होकर निकलने वाली बिहार की बेटियां देश और दुनिया को अपनी काबिलियत से हैरान करेंगी।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने किया लोकार्पण, तो नये रूप में इतरा उठे पटना के तीन गंगा घाट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePLFI के लिये लेवी और इलाके में खौफ था मकसद, पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी
Next Article खेलोगे-कूदोगे बनोगे अफसर… सीएम सम्राट कल बांटेंगे स्कॉलरशिप और नौकरी

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026

राशिफल @ 11 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 11, 2026

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.