Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 09:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “बिहार इन्हें माफ नहीं करेगा…” किसके बारे बोल गये PM मोदी… जानें
Headlines

“बिहार इन्हें माफ नहीं करेगा…” किसके बारे बोल गये PM मोदी… जानें

February 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bhagalpur : PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है। करीब 22 हजार करोड़ रुपये एक क्लिक पर देशभर के किसानों के खातों में पहुंचे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि में बिहार के 75 लाख से अधिक किसान परिवार भी शामिल हैं और उनके खातों में 1600 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। मौका था बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने का। मौके पर PM ने कहा कि देश के गरीब, किसान, नौजवान और नारी शक्ति विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है।

PM मोदी ने कहा कि पहले किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं, यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। कोरोना संकट के दौरान भी हमने किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी। अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो क्या होता। अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़तीं। अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज किसानों को यूरिया का एक बैग 3,000 रुपये में मिल रहा होता। पहले की सरकारें बाढ़, सूखा और ओले के स्थिति में किसानों को उनकी हाल पर छोड़ देती थीं। वर्ष 2014 में एनडीए सरकार पीएम फसल बीमा योजना लेकर आई। इस योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को आपदा के समय मिल चुका है।

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जंगलराज वाले सरकार में थे तब इन लोगों ने खेती का बजट रखा था उससे कहीं अधिक हम बैंक खातों में भेज चुके हैं। ये काम कोई भ्रष्टाचारी नहीं कर सकता है। बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है। इससे किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है। कई कृषि उत्पादों का पहली बार निर्यात शुरू हुआ है। अब इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था, विरासत और विकसित भारत का सामर्थ्य है। एनडीए सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के लिए एक साथ काम कर रही है लेकिन जंगलराज वाले इन्हें हमारी धरोहर और आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है। ये भारत की आस्था, एकता और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है। पूरे यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उससे भी अधिक लोग इस एकता के महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। महाकुंभ को गाली देने वाले लोगों को बिहार कभी माफ नहीं करेगा।

PM मोदी ने लालू यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में हुए चारा घोटाले का जिक्र कर पिछली सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान को खेती के लिए अच्छे बीज, पर्याप्त और सस्ती खाद, सिंचाई की सुविधा, पशुओं का बीमारी से बचाव और आपदा के समय नुकसान से सुरक्षा चाहिए। पहले इन सभी पहलुओं को लेकर किसान संकट से घिरा रहता था। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते हैं। एनडीए सरकार ने इन स्थितियों को बदला है।

इसे भी पढ़ें : कोलकाता के लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोलकाता के लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका
Next Article बिहार के विकास में PM मोदी का मिल रहा सहयोग : CM नीतीश कुमार

Related Posts

बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
बिहार

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.