Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महीने के आखिरी तक भीगता रहेगा बिहार, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
Headlines

महीने के आखिरी तक भीगता रहेगा बिहार, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

August 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। वहीं रविवार और सोमवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

26 से 29 अगस्त तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 29 अगस्त तक उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं।

तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गर्मी छपरा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। दक्षिण पश्चिम बिहार में तापमान में एक से तीन डिग्री तक की कमी आई है। बक्सर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

पटना और मुजफ्फरपुर में राहत

राजधानी पटना में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार हो रही हल्की और मध्यम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। हालांकि, कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुजफ्फरपुर में भी मौसम बदला हुआ है। हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को ठंडक का एहसास दिलाया है। स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के कारण हालात कठिन हो गए थे, लेकिन अब बारिश ने राहत दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बारिश आगे भी जारी रहे, ताकि किसानों और आम जनता को फायदा मिल सके।

विशेषज्ञों का अनुमान

राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब ने बताया कि अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसून कई क्षेत्रों में काफी सक्रिय है, जिसकी वजह से कहीं ज्यादा और कहीं कम बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में यह स्थिति बदल सकती है और कई जगहों पर तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

इसे भी पढ़ें : एक लाख में हुआ था माशूका की ला’श के टुकड़े करने का सौदा, 15 हजार एडवांस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर के बाहर बेचते थे बैग, अंदर चला रहे थे गन फैक्ट्री… जानें
Next Article JSSC ने वापस ले ली 2742 अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.