WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में अपर्णा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
अपर्णा, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। वह पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से लड़ चुकी हैं।
अपर्णा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति और रीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं हैं।

