Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आजसू को सीटिंग सीट देने को तैयार भाजपा, 9 सीटों पर बनी सहमति!
Headlines

आजसू को सीटिंग सीट देने को तैयार भाजपा, 9 सीटों पर बनी सहमति!

September 25, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आजसू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आजसू में सीटों के बंटवारे पर बहुत हद तक सहमति हो गयी है। वार्ता अंतिम दौर में है। महीने के अंत तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार 9 सीटों पर लगभग सहमति बन गयी। अब दो-तीन सीटों पर मामला फंसा हुआ है। संभावना है कि एक सीट और आजसू के लिए भाजपा छोड़ सकती है। आजसू 12 से 13 सीट मांग कर रही है। लेकिन फिलहाल भाजपा 9 सीट देने को तैयार है। दबाव पड़ा तो एक सीट और दे सकती है। भाजपा 10 से अधिक सीट आजसू को नहीं देगी।

फिलहाल भाजपा जो 9 सीट आजसू को देने के लिए तैयार है। उनमें भाजपा की एक सीटिंग सीट सिमरिया भी है। भाजपा लोहरदगा, सिमरिया सिल्ली, रामगढ़, मांडू, गोमिया, डुमरी, जुगसलाई और पाकुड़ सीट देने को तैयार हो गई है। इन नौ सीटों पर लगभग दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। अब इनमें हेरफेर की संभावना कम है। वैसे जब तक सूची नहीं जारी होगी तब तक पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल यही स्थिति है।

auto

इधर, आजसू चंदनक्यारी, टुंडी, तमाड़ और ईचागढ़ सीट पर भी दावा कर रही है। लेकिन भाजपा फिलहाल तैयार नहीं है। सुदेश महतो टुंडी के लिए जोर लगाए हुए हुए हैं। सुदेश यहां से आईपीएस अधिकारी रह चुके संजय रंजन के साथ इजराफिल अंसारी के लिए संभावना तलाश रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सुदेश भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं? टुंडी विधानसभा की जो वर्तमान राजनीतिक स्थिति है उसको देखते हुए भाजपा टुंडी छोड़ सकती है। हालांकि यहां से एक युवा चेहरा राजीव ओझा भाजपा से टिकट के मजबूत दावेदार हैं। दिल्ली तक उनकी पकड़ है। राजीव ओझा की दावेदारी के कारण भी मामला उलझा हुआ है।

चंदनक्यारी और ईचागढ़ सीट छोड़ने को भाजपा तैयार नहीं है। चंदनक्यारी से प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी सिटिंग विधायक हैं। जबकि ईचागढ़ से पार्टी अरविंद सिंह को चुनाव लड़ना चाहती है। टिकट का भरोसा दिए जाने के बाद ही अरविंद सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। अरविंद सिंह ईचागढ़ से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ भी है। इसलिए भाजपा यह सीट अपने पास रखना चाहती है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को यहां से 50000 से अधिक वोट की बढ़त मिली थी।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

इसे भी पढ़ें : MLA कल्पना सोरेन की हुंकार- “रोक सकते हैं तो रोक कर दिखाइये”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसांसद कंगना बोलीं – मैं अपने शब्द वापस लेती हूं… जानें क्यों
Next Article डॉ सरफराज अहमद बने झारखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.