अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
उत्तर प्रदेश। मामला बिजनौर की नगीना तहसील का है. जहां रहने वाली एक युवती का अपने ही एक रिश्तेदार से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इसको लेकर परिजन और लड़की का भाई काफी नाराज था. प्रेम प्रसंग खत्म करने को लेकर नाबालिग युवती को परिजनों और भाई ने कई बार समझाया लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई.
इस बात से भड़क कर भाई सारिक ने पहले बहन की जमकर पिटाई की. उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. मामले को छुपाने के लिए परिजनों ने युवती का शव चोरी छिपे दफनाने की तैयारी शुरू कर दी.
इसके लिए परिजनों ने सवेरे ही कब्रिस्तान में कब्र खोद ली लेकिन इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की लाश को बरामद किया. साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने आरोपी भाई सारिक को गिरफ्तार कर लिया है.

