Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 05:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IB में निकली बंपर वैकेंसी
Headlines

IB में निकली बंपर वैकेंसी

December 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि IB ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव को इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक प्रीमियम नौकरी के अवसर के रूप में माना जाता है. यह जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप ‘सी’ पोस्ट है. इस भर्ती के माध्यम से विभाग असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के 2,000 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा.

  • शैक्षणिक योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि हासिल की हो.
  • आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 03 साल की छूट मिलेगी. इसके अलावा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 05 साल की छूट मिलेगी.
  • आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के पुरुष और ओबीसी उम्मीदवारों कों 600/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए 500/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
  • पदों की संख्या- पदों की कुल संख्या 2,000 है.
  • पदों का विवरण- सामान्य वर्ग के 989 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 417 पद, EWS के 113 पद, अनुसूचित जाति के 360 पद और अनुसूचित जनजाति के 121 पद शामिल हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • आवेदन शुरु होने की तिथि- 19 दिसंबर 2020
  • आवेदन करने की आखिरी तिथि- 9 जनवरी 2021

इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 44,900/- से रुपये से 1,42,400/- रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. साथ ही केंद्रीय सरकार द्वारा दी जाने वाली भत्ता भी शामिल है.

उम्मीदवारों का चयन सेलेक्शन प्रक्रिया के तीन चरणों द्वारा किया जाएगा. IB ACIO Recruitment 2020 के पदों की भर्ती अखिल भारतीय सेवा देयता के अधीन हैं, जिसका अर्थ है कि नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवार भारत में कहीं भी सेवा करने के लिए उत्तरदायी हैं. इसमें 1. टियर 1 (चरण -1) 2. टियर 2 (चरण -2) 3. साक्षात्कार (चरण -3) शामिल है. टियर-1 की परीक्षा में लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं इस परीक्षा को क्लियर करने वाले उम्मीदवार को टियर 2 की परीक्षा होगी. टियर 2 की डिस्क्रिप्टिव है और इसे पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33% अंक (नियम के अनुसार) स्कोर करने की आवश्यकता होती है. टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन के अंतिम दौर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगले तीन-चार दिनों तक सुबह में धुंध व कोहरे का रहेगा असर
Next Article अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कब्र से निकाला मां का शव, पिता के पास दफनाया

Related Posts

Headlines

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026
Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.