Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कब्र से निकाला मां का शव, पिता के पास दफनाया
Headlines

अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कब्र से निकाला मां का शव, पिता के पास दफनाया

December 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एक शख्स ने अपनी मां के शव को तीन महीने बाद कब्र से निकालकर उन्हें अपने कस्बे में ले जाकर दफनाया है। ऐसा उसने मां की की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए किया । जो अपने पति की कब्र के बराबर में अपनी कब्र चाहती थीं। मां की इच्छा पूरी करने के लिए तीन महीने से कोशिश कर रहे सुहास को आखिर इस हफ्ते कामयाबी मिली और उन्हें अपनी मां के शव को मालेगांव से निकालकर अपने कस्बे मनमाड, करीब 37 किमी दूर ले जाकर दफनाने की इजाजत मिल गई।

सुहास नासिक जिले के मनमाड टाउन के रहने वाले हैं और मालेगांव में रहते हैं। उनकी मां मंजुलता बीते दिनों बीमार हुईं तो सुहास ने उनको इलाज के लिए अपने पास मालेगांव बुला लिया। 21 सितंबर को मंजुलता का निधन हो गया। मंजुलता को कोविड होने का भी शक डॉक्टरों को था, हालांकि उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी। इसके बावजूद मंजुलता को मालेगांव में ही स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दफना दिया।

सुहास बताते हैं कि उनकी मां ने पूरी उम्र मनमाड में गुजारी और वो लगातार कहती थीं कि उनको पति के बराबर में दफनाया जाए। ये इत्तेफाक ही रहा कि अपने आखिर वक्त में वो मनमाड से मालेगांव इलाज के लिए आ गईं। यहां सितंबर में उनकी मौत जब हुई तो स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार की ना मानते हुए उनको दफना दिया।

सुहास सितंबर से लगातार इस कोशिश में थे कि उनको अपनी मां का शव मालेगांव से मनमाड ले जाने की इजाजत मिल जाए। सितंबर में ही उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की बात सामने आ गई। इसके बाद उनको अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि मंजुलता की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों को समझाया और आखिर वो अपनी मां का शव लेने में कामयाब हुए। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने फिर से अपनी माां को उनके पिता की कब्र के बगल में मनमाड के सेंट बरनाबा चर्च कब्रिस्तान में दफनाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIB में निकली बंपर वैकेंसी
Next Article बटुका में ग्राम महिला संगठन का उद्धघाटन किया गया

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.