Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 07:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो साल बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की कार बरामद
Headlines

दो साल बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की कार बरामद

July 1, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कानपुर। देश भर को झकझोर देने वाले बिकरु कांड के मास्टर माइंड रहे विकास दुबे की संपत्तियों की बराबर जांच हो रही है। इसी कड़ी में घटना के बाद से लापता स्कार्पियो कार को पुलिस ने बिठूर इलाके से बरामद कर लिया है। जिस प्लाट से कार बरामद हुई है उसके मालिक से पुलिस पूंछतांछ कर रही है।

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में दो जुलाई 2020 को सीओ सहित आठ शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत की वो स्याह रात का मंजर याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। इस जघन्य अपराध को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने गिरोह के साथ अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने भी बाद में अलग अलग दिनों में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित छह आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से चल रही जांच में अब तक करीब पांच दर्जन लोग जेल भी जा चुके हैं।

इसके अलावा विकास दुबे और गिरोह के लोगों की संपत्तियों की जांच चल रही है। पुलिस के लिए उस स्कार्पियो कार को बरामद करना दो साल से टेढ़ी खीर साबित हो रही थी जिस पर विकास दुबे चलता था। गहन जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने बिठूर के सहज्योरा गांव के एक खाली प्लाट से स्कार्पियो कार को बरामद कर लिया। प्लाट में कार जंजीरों से जकड़ी हुई मिली और पुलिस ने प्लाट मालिक को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। पुलिस प्लाट मालिक से विकास दुबे का क्या कनेक्शन था उसकी जांच कर रही है।

चौबेपुर थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि जिस प्लाट में स्कॉर्पियो कार यूपी 78 डीडी 2220 बरामद हुई है, उसका मालिक गांव के ही एक बाजपेयी हैं। पूंछतांछ चल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहमने इंसेफ्लाइटिस से लंबी लड़ाई लड़ी : योगी आदित्यनाथ
Next Article चाणक्य आइएएस एकेडमी के विद्यार्थियों को रांची आइजी ने दिए सफलता के टिप्स

Related Posts

Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
झारखंड

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.