अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती इलाके में एक खौफनाक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां एक शख्स ने अपनी भाभी की तेज धार वाले हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। देवर ने भाभी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वह इतने पर भी नहीं रुका। एक हाथ में भाभी का कटा हुआ सिर लिया, दूसरे हाथ में हथियार और फिर निकल पड़ा रोड में। सड़क पर जिस किसी ने भी उसे देखा, उसका रूह कांप गया। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसने पुलिस को बताया कि वह सरेंडर करने थाना ही जा रहा था। आरोपी शख्स का नाम बिमल मंडल बताया गया। वहीं, मृतका का नाम सती मंडल है, जो बिमल के बड़े भाई की पत्नी थी।
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें शक है कि पारिवारिक विवाद के चलते ये हत्या हुई है। जब आरोपी थाने पहुंचा तो उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नहीं दिखा। वह अपने साथ कटे हुए सिर और खून से सना हथियार भी लाया था। उसके व्यवहार से लग रहा है कि उसकी मानसिक हालत सामान्य नहीं है।”
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब बिमल इलाके में सिर और हथियार लेकर घूम रहा था, तो वह जोर-जोर से मृतका और उसके पति को कोस रहा था। “वह चिल्ला रहा था कि वर्षों से उसे जो अन्याय झेलना पड़ा उसका बदला उसने ले लिया। उसका गुस्सा इतना भयानक था कि कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हालांकि कुछ राहगीरों ने इस डरावनी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया।”
इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, फिर दनादना कटते चले गये एक लाख रुपये… जानें
इसे भी पढ़ें : 18 DM सहित 47 IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट



