अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : होली का त्यौहार आते ही लातेहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस साल होली शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस कप्तान कुमार गौरव का कहना है कि पर्व का मजा तभी सही रहेगा जब सुरक्षा और नियमों का पूरा ध्यान रखा जाए।
होलिका दहन करते समय सतर्क रहें
एसपी कुमार गौरव ने लोगों से कहा कि होलिका जलाते समय ऐसे जगह का चुनाव करें जहां बिजली के तार, झोपड़ी या कोई ज्वलनशील चीज न हो। इससे हादसों का खतरा काफी कम हो जाएगा।
सड़क पर सुरक्षा नियमों का रखें ध्यान
लातेहार पुलिस ने मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठने से मना किया है और कहा कि वाहन की गति नियंत्रित रखें। शराब पीकर वाहन न चलाएं और न ही किसी को चलाने दें। सड़क पर नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
होली खेलें, लेकिन सीमा में
किसी के ऊपर बिना अनुमति के रंग न डालें और कोई झगड़ा या हुड़दंग न करें। पुलिस ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही किसी भी अफवाह, भ्रामक फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। धर्म या जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें।
सोशल मीडिया पर भी रहें सावधान
पुलिस ने ग्रुप एडमिन्स से अपील की है कि अपने ग्रुप में अशांति फैलाने वाले पोस्ट न होने दें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को सूचित करें।
मदद और संपर्क सूत्र
लातेहार पुलिस ने कहा कि अगर कोई घटना या आपत्तिजनक स्थिति दिखे तो तुरंत संपर्क करें। नंबर इस प्रकार हैं:
- कंट्रोल रूम : 06565247981 / 8987796308
- साइबर सेल : 6206159795
- एसपी लातेहार : 9431706262
- एसडीपीओ लातेहार : 7320932325
- एसडीपीओ बरवाडीह : 7320022847
- एसडीपीओ महुआडांड़ : 7033083495
- डीएसपी मुख्यालय : 8002343232
पुलिस की अपील
लातेहार पुलिस ने सबको याद दिलाया कि होली का मजा तभी आएगा जब हम सभी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। किसी भी समस्या या अप्रिय घटना में पुलिस तुरंत मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें : इन जिलों के एसपी को झारखंड पुलिस मुख्यालय का अल्टीमेटम… जानें क्या




