अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के कई जिलों के पुलिस कप्तानों को साफ निर्देश दे दिया है कि एसआरई योजना के तहत मिले फंड का इस्तेमाल मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाए। अगर किसी मद में और पैसे की जरूरत है तो सात दिन के भीतर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजना जरूरी है।
किन जिलों को भेजा गया पत्र
पत्र चाईबासा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला, चतरा, गिरिडीह और बोकारो के एसपी को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जो भी राशि अलग-अलग मदों में दी गई है, उसका इस्तेमाल हर हाल में मार्च 2026 तक कर लेना चाहिए।
पहले भी मांगी गई थी रिपोर्ट
पुलिस मुख्यालय ने पहले 20 जनवरी 2026 को पत्र जारी करके सभी जिलों से एसआरई योजना में आवंटित राशि की अद्यतन स्थिति मांगी थी। जिलों की ओर से रिपोर्ट भेजी भी जा चुकी है।
मार्च तक पैसा खर्च करना अनिवार्य
पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि एसआरई योजना के तहत मिली राशि का उपयोग न करने की स्थिति में आगे की योजना प्रभावित हो सकती है। पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वह सुनिश्चित करें कि तय समय तक सभी मदों में राशि खर्च हो जाए।
अतिरिक्त राशि की जरूरत हो तो रिपोर्ट भेजें
आईजी अभियान एस माइकल राज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर किसी जिले को किसी मद में अतिरिक्त राशि की जरूरत है तो सात दिन के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन मुख्यालय को भेजना होगा। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
एसआरई योजना क्या है
एसआरई यानी सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर योजना केंद्र की एक ऐसी योजना है, जिसका मकसद नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की सुरक्षा और अभियान को मजबूत करना है। इसके तहत फंड का इस्तेमाल पुलिस अभियान, सुरक्षा संसाधन और जरूरी व्यवस्थाओं पर किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : माशूका की मौ’त के गम में टूट गया आशिक, फिर क्या कर गया… जानें



