Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 4 September, 2026 • 04:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैदराबाद में ट्रेनिंग, चतरा में वारदात, उचक्के की सैलरी एक लाख… जानें
Headlines

हैदराबाद में ट्रेनिंग, चतरा में वारदात, उचक्के की सैलरी एक लाख… जानें

July 20, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra : चोरी करने का तरीका भी अब बदल गया है। पहले चोर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे, लेकिन चतरा में 60 लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने जिस गिरोह का खुलासा किया है, उसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इस गिरोह के सदस्य पहले कई दिनों तक अपने टारगेट की रेकी करते थे। फिर ग्राहक बनकर नजदीकी बढ़ाते थे। इसके बाद मौका मिलते ही बाइक या कार की डिक्की से लाखों का सामान गायब कर देते थे।

इतना ही नहीं, गिरोह के सदस्यों को इस काम की बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जाती थी। चतरा एसपी अनिमेश नैथानी के मुताबिक, हैदराबाद में उन्हें बाइक और कार की डिक्की बिना नुकसान पहुंचाए खोलने, भीड़ में अपनी पहचान छिपाने, रेकी करने और वारदात के बाद तेजी से फरार होने की तकनीक सिखाई जाती थी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन युवकों को अलग-अलग राज्यों में भेज दिया जाता था।

इस पूरे खेल में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह का सरगना अपने सदस्यों को अपराध के बदले हर महीने एक लाख रुपये तक की सैलरी देता था।

पहले ग्राहक बनकर पहुंचा, फिर बना भरोसेमंद

चतरा पुलिस ने इस मामले में ओडिशा के जाखापुर थाना क्षेत्र के दशमनिया गांव निवासी दीपक प्रधान को गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार, दीपक कुख्यात गुलगुलिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। इटखोरी बाजार में ज्वेलरी कारोबारी दिलीप सोनी की बाइक की डिक्की से 12 जुलाई को करीब 60 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे इस वारदात की पूरी कहानी सामने आने लगी। एसपी अनिमेश नैथानी ने मीडिया को बताया कि दीपक प्रधान सीधे चोरी करने नहीं पहुंचा था। उसने पहले कारोबारी की दुकान और उसकी दिनचर्या को समझा। इसके लिए वह ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। उसने कारोबारी को आधा किलो चोरी का सोना सस्ते दाम पर बेचने का प्रस्ताव दिया। ऊपर से देखने पर यह सोने की खरीद-फरोख्त का मामला लग रहा था, लेकिन पुलिस के अनुसार इसके पीछे असली मकसद कुछ और था। दीपक इसी बहाने कारोबारी के करीब पहुंचा और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा।

कब निकलता है, जेवर कहां रखता है, सब पता किया

आरोपी ने कई दिनों तक कारोबारी की रेकी की। वह यह देखता रहा कि कारोबारी दुकान से कब निकलता है, जेवरात किस तरह ले जाता है और बाइक कहां खड़ी करता है। धीरे-धीरे उसने कारोबारी की पूरी दिनचर्या समझ ली। पुलिस के अनुसार, जब गिरोह को लगा कि वारदात के लिए सही मौका है, तब बाइक की डिक्की को निशाना बनाया गया और उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। यानी वारदात से पहले चोरों ने कोई जल्दबाजी नहीं की। पहले भरोसा जीता, फिर जानकारी जुटाई और आखिर में मौका देखकर हाथ साफ कर दिया।

गिरोह में शामिल युवकों को मिलती थी एक लाख रुपये तक की सैलरी

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि इस संगठित गिरोह का सरगना ओडिशा का आकाश प्रधान है। उसके गिरोह में ओडिशा के दशमनिया और आसपास के गांवों के दर्जनों युवक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में जाकर चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बदले उन्हें हर महीने एक लाख रुपये तक दिए जाते थे। युवाओं को पहले गिरोह में शामिल किया जाता था। इसके बाद उन्हें अपराध करने के तरीके सिखाए जाते थे। ट्रेनिंग के बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों में भेजकर टारगेट चुनने और वारदात करने की जिम्मेदारी दी जाती थी।

हैदराबाद में मिलती थी खास ट्रेनिंग

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को हैदराबाद में विशेष ट्रेनिंग दी जाती थी। उन्हें बाइक और कार की डिक्की बिना तोड़े या नुकसान पहुंचाए खोलने की तकनीक सिखाई जाती थी। इसके अलावा भीड़ में पहचान छिपाकर चलना, किसी व्यक्ति या कारोबारी की कई दिनों तक रेकी करना और वारदात के बाद तेजी से मौके से निकल जाना भी सिखाया जाता था। यही वजह है कि गिरोह के सदस्य वारदात से पहले काफी सावधानी बरतते थे। वे सीधे किसी दुकान या कारोबारी को निशाना नहीं बनाते थे। पहले उसकी गतिविधियों को समझते थे और फिर मौका देखकर चोरी या छिनतई करते थे।

चतरा में पहले भी कर चुके हैं वारदात

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दीपक प्रधान का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी चोरी, छिनतई और वाहनों की डिक्की से सामान उड़ाने की घटनाओं में शामिल रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि उसने चतरा जिले के पत्थलगड़ा और जोरी थाना क्षेत्र में भी ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाया था। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि दीपक प्रधान और उसके गिरोह ने चतरा के अलावा दूसरे राज्यों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ, नहीं तो…’ असुंता लकड़ा पर टिप्पणी से भड़का गुस्सा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 20 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में अगले 4 रोज आफत की बारिश, रांची समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 04 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने ब्रज को दी 1051 करोड़ की सौगात, बोले- विरासत से ही विकसित बनेगा भारत

September 3, 2026
Headlines

बप्पा के उत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत, महासमिति ने दिया न्योता

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 04 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 4, 2026

सीएम योगी ने ब्रज को दी 1051 करोड़ की सौगात, बोले- विरासत से ही विकसित बनेगा भारत

September 3, 2026

बप्पा के उत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत, महासमिति ने दिया न्योता

September 3, 2026

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुजफ्फरपुर को दी दो बड़ी सौगातें… जानें क्या 

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.